कारोबार

यह सफलता केवल अंक नहीं, अनुशासन, मेहनत और टीम वर्क भी, इसी लगन से आगे बढ़ें-प्राचार्य
10-May-2026 2:34 PM
यह सफलता केवल अंक नहीं, अनुशासन, मेहनत और टीम वर्क भी, इसी लगन से आगे बढ़ें-प्राचार्य

बोर्ड परीक्षाओं में सेंट थॉमस का रहा शानदार परिणाम

रायपुर, 10 मई। सेंट थॉमस इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्राचार्य ने बताया कि रोहिणीपुर और कबीरनगर दोनों शाखाओं में इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम आए हैं। रिजल्ट घोषित होते ही स्कूल परिसर में खुशी का माहौल रहा। विद्यार्थियों, पालकों और शिक्षकों ने एक-दूसरे को बधाई दी।

प्राचार्य ने बताया कि बारहवीं कक्षा में साक्षी त्रिपाठी ने 90 प्रतिशत  अंकों के साथ टॉप किया। अदिति मिश्रा ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया।  दसवीं कक्षा में मुस्कान साकेत 86.1 प्रतिशत  अंकों के साथ प्रथम रहीं,जबकि श्रद्धा शुक्ला ने 85.16 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। आठवीं कक्षा का परिणाम भी सराहनीय रहा। आद्या सिंह ने 94.17 प्रतिशत  और अमन सिंह ने 93.33 प्रतिशत  अंक अर्जित किए।

प्राचार्य ने बताया कि आराध्या चौहान, रागिनी पांडे, लीशा, चंद्रा, देवेंद्र साहू, सभ्य शुक्ला, ऋषभ ठाकुर सहित कई विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत  से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। पाँचवीं कक्षा में भी विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

प्राचार्य ने बताया कि हर्ष कुमार साहू, शिक्षा उपाध्याय, सागर, लावण्या वर्मा, अंश सोनवाने, अनुप्रिया, वंशिका, आलिया परवीन, दिव्या साहू, इश्तापाल और गगनेश राठी सहित सभी बच्चों ने 90 प्रतिशत  से अधिक अंक प्राप्त किए। यह सफलता केवल अंकों की नहीं, बल्कि अनुशासन, मेहनत और टीम वर्क की है। विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिक्षकों के परिश्रम और पालकों के सहयोग को परिणाम का श्रेय दिया गया। आगे भी इसी लगन से आगे बढ़ें।


अन्य पोस्ट