कारोबार
मदर्स डे पर रक्तदान शिविर
रायपुर, 9 मई। एटी ग्रुप के चेयरमैन एवं प्रख्यात समाजसेवी तिलोकचंद बरडिय़ा ने बताया कि मदर्स डे के पावन अवसर पर मानव सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को आगे बढ़ाते हुए प्रतिष्ठित एटी ज्वैलर्स और शिवनाथ ब्लड बैंक रायपुर द्वारा 10 मई 2026 को प्रात: 10.30 बजे से सायं 03.00 बजे तक एक विशाल ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
श्री बरडिय़ा ने बताया कि यह शिविर समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। संस्थान माँ जीवन देने का प्रतीक होती है और रक्तदान जीवन बचाने का सबसे बड़ा माध्यम है। मदर्स डे के अवसर पर इससे बेहतर सेवा और कोई नहीं हो सकती कि हम किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने में योगदान दें।
श्री बरडिय़ा लंबे समय से विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं जनसेवी संस्थाओं से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं तथा समाजहित के कार्यों में निरंतर अग्रणी भूमिका निभाते रहे हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, सेवा और सामाजिक जागरूकता जैसे विषयों पर उनके प्रयासों को समाज में विशेष सम्मान प्राप्त है। उन्होंने बताया कि रक्तदान केवल एक दान नहीं, बल्कि मानवता के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है।
उन्होंने शहरवासियों, युवाओं, सामाजिक संगठनों एवं व्यापारिक वर्ग से इस पुनीत अभियान में बढ़-चढक़र हिस्सा लेने की अपील करते हुए बताया कि एक यूनिट रक्त किसी के जीवन की सबसे बड़ी उम्मीद बन सकता है। समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को नियमित रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। इस शिविर का आयोजन हमारे संस्थान की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।


