कारोबार

मोटापा क्यों होता है, कैसे होता है, और उपचार की नयी तकनीकों पर 50 आहार विशेषज्ञ एक मंच पर
08-May-2026 3:24 PM
मोटापा क्यों होता है, कैसे होता है, और उपचार की नयी तकनीकों पर 50 आहार विशेषज्ञ एक मंच पर

इट्सा और इनबॉडी संग डॉ. श्वेता छाबड़ा का आयोजित

रायपुर, 8 मई। रायपुर की ख्याति प्राप्त आहार विशेषज्ञ डॉ. श्वेता छाबड़ा ने बताया कि मोटापे के उपचार—विज्ञान से लेकर समाधान तक—इस विषय पर एक पोषण शिक्षा कार्यक्रम उनके द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें सहयोग इट्सा हॉस्पिटल और इनबॉडी इंडिया ने दिया।

डॉ. छाबड़ा ने बताया कि इस कार्यक्रम में बाहर से वक्ता आए थे और यहां के कई आहार विशेषज्ञों ने भी अपने विचार-विमर्श प्रस्तुत किए। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. अरुणा पलटा रहीं और इस कार्यक्रम में श्री सुनील बनानी, इट्सा हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक, भी उपस्थित रहे। शेरिल एस. सालिस, जो मुंबई से आई थीं, उन्होंने जीएलपी-1 के बारे में जानकारी दी।

 डॉ. शिल्पा वर्मा ने बताया कि मोटापे के उपचार में मांसपेशियों का क्षय कैसे होता है और उसके बारे में विस्तृत जानकारी दी। छाबड़ा ने बताया कि जीन आधारित आहार किस प्रकार मदद करता है। रचना सक्सेना, जो रायपुर से हैं, उन्होंने मानसिक संतुलन का आहार में कितना महत्व है, इस पर प्रकाश डाला। अभ्या, जो रायपुर से हैं, उन्होंने बाल मोटापे के बारे में बताया। डॉ. ज़ील अग्रवाल ने बताया कि शल्य चिकित्सा के माध्यम से मोटापे के क्या-क्या उपचार हो सकते हैं।

साक्षी म्हात्रे, जो मुंबई से आई थीं, उन्होंने बताया कि यदि मोटापा है, तो उसकी पूरी जांच कैसे की जानी चाहिए। लगभग 40 से 50 आहार विशेषज्ञों ने रायपुर और बिलासपुर से इस कार्यक्रम में भाग लिया और पूरे कार्यक्रम का लाभ उठाया। मुख्य उद्देश्य था कि मोटापा क्यों होता है, कैसे होता है, और इसके उपचार के लिए नई तकनीकें क्या हैं? इन तकनीकों के साथ आहार का कितना महत्व है, इस पर भी चर्चा की गई।


अन्य पोस्ट