कारोबार
कार्टून वॉच पत्रिका का आयोजन
रायपुर, 8 मई। कार्टून वॉच पत्रिका के संपादक त्रयंबक शर्मा ने बताया कि विश्व कार्टूनिस्ट दिवस पर महापौर मीनल चौबे ने खूब हंसाया और बनवाया अपना लाइव कार्टून रायपुर - देश की एकमात्र कार्टून पत्रिका और कैक्टस संस्था द्वारा संयुक्त रूप से विश्व कार्टूनिस्ट दिवस पर दो दिवसीय आयोजन रायपुर में किया गया। मुख्य अतिथि महापौर मीनल चौबे ने विदर्भ से आए दोनों कार्टूनिस्ट से अपना अलग-अलग कैरिकेचर बनवाया। महापौर अलग ही अंदाज में दिखीं और अपने उद्बोधन में लोगों को खूब हंसाया।
महापौर चौबे ने बताया कि कार्टून वॉच का कार्यक्रम गरिमामय रहता है अन्यथा हम लोग तो दिन भर ऐसे राजनीतिक आयोजनों में रहते हैं जहां माइक से कहा जाता है कि सीमा शर्मा महापौर का स्वागत करेंगी और पंद्रह लोग हमारा स्वागत करके चले जाते हैं और पता ही नहीं चल पाता वो कौन हैं और सीमा शर्मा कौन है। इस कार्यक्रम में तो दोनों तरफ दिग्गज लोग हैं और हम सबको व्यक्तिगत रूप से जानते हैं। उन्होंने हंसते हुए कहा कि आज मैं खुद तैयार होकर इस कार्यक्रम के लिए निकली थी लेकिन दूसरे कार्यक्रम में ही हवा-पानी ने मेरा हुलिया ही कार्टून की तरह बना दिया है।
श्री शर्मा ने बताया कि महापौर ने कार्यक्रम के पश्चात विदर्भ से आए दोनों कार्टूनिस्टों से अपना अलग-अलग कैरिकेचर बनवाया और उन्हें सभी घेरकर खड़े हुए थे। विशेष अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष लोकेश कावडिय़ा, रंगटा यूनिवर्सिटी के कुलपति जवाहर सूरीशेट्टी, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, राज्य सहकारी बैंक मर्यादित के अध्यक्ष केदार गुप्ता, साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष दीपक महस्के उपस्थित थे।


