कारोबार

पुरुष युगल वर्ग में शानदार प्रदर्शन से संतोष को स्वर्ण
06-May-2026 3:54 PM
पुरुष युगल वर्ग में शानदार प्रदर्शन से संतोष को स्वर्ण

32वीं नेशनल मास्टर्स टेबल टेनिस प्रतियोगिता

रायपुर, 6 मई। पुणे में 24 अप्रैल से 04 मई 2026 तक आयोजित 32वीं मास्टर्स नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप-2026 में दुर्ग के प्रतिभाशाली खिलाड़ी संतोष अरासविल्ली ने पुरुष युगल वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।

श्री अरासविल्ली ने बताया कि नेशनल स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने इतिहास रच दिया है। उनके इस शानदार प्रदर्शन से दुर्ग सहित पूरे छत्तीसगढ़ में खुशी की लहर है। संतोष अरासविल्ली और उनके जोड़ीदार सुजय ने सेमीफाइनल मुकाबले में तमिलनाडु के जी. विनोध एवं सुजीत की जोड़ी को 3-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

उन्होंने बताया किफाइनल मुकाबले में गत वर्ष के चैंपियन दिल्ली के समीर सैनी एवं सुमित नागपाल की जोड़ी को भी 3-1 से पराजित करते हुए शानदार जीत दर्ज की। पूरे मुकाबले में संतोष और सुजय की जोड़ी ने बेहतरीन तालमेल, आक्रामक खेल और आत्मविश्वास का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया तथा राष्ट्रीय विजेता का खिताब हासिल किया। प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर से लगभग 1200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिससे प्रतियोगिता का स्तर अत्यंत उच्च और प्रतिस्पर्धात्मक रहा। ीएजी टीम आईए एवं एडी की ओर से खेलते हुए टीम को स्वर्ण पदक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और अपने शानदार प्रदर्शन से पूरे विभाग को गौरवान्वित किया।


अन्य पोस्ट