कारोबार

1 हजार करोड़ निवेश से देश में अगले विकास फेज को तेजी देने अदाणी प्रतिबद्ध
05-May-2026 2:41 PM
1 हजार करोड़ निवेश से देश में अगले विकास फेज को तेजी देने अदाणी प्रतिबद्ध

रायपुर, 5 मई। अदाणी ग्रुप के फाउंडर चेयरमैन गौतम अदाणी ने बताया कि लगभग 1 हजार करोड़ रुपए के निवेश के साथ ये प्रोजेक्ट, भारत के अगले विकास के फेज में तेजी देने के लिए बड़े पैमाने पर डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने की ग्रुप की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

श्री अदाणी ने बताया कि प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर पार्टनर के रूप में अदाणी कॉनेक्स, एक मजबूत और इंटिग्रेटेड एनर्जी इकोसिस्टम के समर्थन के साथ स्केलेबल और एआई-रेडी डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित कर रहा है। ऊर्जा इंफ्रास्ट्रक्चर में अदाणी ग्रुप की क्षमताओं का लाभ उठाते हुए, यह प्लेटफॉर्म हाई-डेंसिटी एआई और क्लाउड वर्कलोड्स की मांग को पूरा करने के लिए विश्वसनीय, सतत औरलंबे समय तक पावर की उपलब्धता सुनिश्चित करेगा।

श्री अदाणी ने बताया कि यह फेज वाइज रोलआउट हाइपरस्केल मांग के अनुरूप तैयार किया गया है, जिससे एक एनर्जी सिक्योरिटी और फ्यूचर रेडी इकोसिस्टम विकसित होगा। यह इकोसिस्टम डिजिटल सेवाओं के विस्तार को सक्षम करेगा, एंटरप्राइज इनोवेशन को समर्थन देगा और भारत में एआई की महत्वाकांक्षाओं को और मजबूत करेगा।

श्री अदाणी ने बताया कि इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट से आगे, इस परियोजना से आंध्र प्रदेश के आर्थिक और इकोसिस्टम विकास में भी योगदान मिलने की उम्मीद है। यह राज्य को वैश्विक डिजिटल परिदृश्य में एक प्रमुख हब के रूप में स्थापित करने में मदद करेगा, साथ ही भारत के व्यापक डिजिटल और एनर्जी ट्रांजिशन को भी समर्थन देगा।

श्री अदाणी ने बताया कि यह प्रोजेक्ट में अदाणी की उस प्रतिबद्धता का हिस्सा है, जिसके तहत ग्रुप अगले दशक में भारत के एआई, एनर्जी और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण के लिए 1 हजार करोड़ रुपए का निवेश करने जा रहा है।


अन्य पोस्ट