कारोबार
पहुंचे कलाकार जेसी लीवर और रोज सरदाना
रायपुर, 5 मई। अनोपचंद तिलोकचंद ज्वैलर्स प्रा. लि., ए टी पैलेस, कोतवाली चौक रायपुर के चेयरमैन तिलोकचंद बरडिय़ा ने बताया कि रायपुर के प्रतिष्ठित ज्वेलरी हाउस अनोपचंद तिलोकचंद ज्वैलर्स प्रा. लि. में उस समय एक खास और यादगार माहौल देखने को मिला, जब आगामी फिल्म आईआईजेड (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ जॉम्बी) के प्रमोशन के दौरान बॉलीवुड के प्रसिद्ध कलाकारों ने यहाँ अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। इस विशेष अवसर पर हास्य अभिनेता जॉनी लीवर के सुपुत्र जेसी लीवर एवं बॉलीवुड अभिनेत्री रोज सरदाना ने शोरूम का दौरा किया और यहां के उत्कृष्ट ज्वेलरी कलेक्शन को नज़दीक से देखा और सराहा।
श्री बरडिय़ा ने बताया कि रोज सरदाना ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि एक अभिनेत्री के रूप में मैंने कई ज्वेलरी स्टोर्स देखे हैं, लेकिन अनोपचंद तिलोकचंद ज्वैलर्स का आकर्षण और क्लास वास्तव में अलग है। यहाँ की ज्वेलरी में जो फिनिश, एलिगेंस और यूनिक डिज़ाइन देखने को मिलते हैं, वह इसे खास बनाते हैं। मुझे यहाँ के कलेक्शन में ट्रेडिशन और मॉडर्न स्टाइल का बेहद खूबसूरत मेल नजर आया, जो हर महिला की पर्सनैलिटी को और निखार देता है। यह सिर्फ ज्वेलरी नहीं, बल्कि एक स्टेटमेंट है।
श्री बरडिय़ा ने बताया कि रोज़ सरदाना ने विशेष रूप से हीरे से जडि़त माँग टीका, पॉलिश्ड चोकर सेट और एक शानदार पोल्की नेकलेस पहना। यहाँ की हर डिज़ाइन में एक अलग ही करामात है। गहने पहनना जैसे किसी कहानी को जीना होता है निखार, वजन और फिनिशिंग बेहतरीन है।
श्री बरडिय़ा ने बताया कि जेसी लीवर ने पुरुषों के कलेक्शन की तारीफ करते हुए कहा कि मैंने यहाँ के कफ़लिंक, ब्रोच और रिंग डिज़ाइन देखे – बहुत क्लासी और फ्यूजन कल्चर के अनुकूल। आभूषणों की बारीक कारीगरी और समकालीन स्टाइल ने मुझे प्रभावित किया। यह बिल्कुल बॉलीवुड रेड कार्पेट के अनुकूल है।


