कारोबार
राजमोहिनी देवी कृषि महावि. ने मनाया विश्व पशु चिकित्सा दिवस
अंबिकापुर, 4 मई। राजमोहिनी देवी कृषि महाविद्यालय, अजिरमा, अम्बिकापुर ने बताया कि राज्य बनने के बाद राज्य स्तर का विश्व पशु चिकित्सा दिवस पहली बार मनाया गया। इस अभूतपूर्व एवं गरिमामयी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेश अग्रवाल, पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, छत्तीसगढ़ शासन थे।
महाविद्यालय ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रबोध मिंज जी विधायक, लुण्ड्रा, अनिल सिंह मेजर जी, पूर्व अध्यक्ष, हस्तशिल्प विकास बोर्ड, मंजुषा भगत महापौर, नगर पालिक निगम अम्बिकापुर, दिव्या सिंह सिसोदिया, अध्यक्ष कृषि स्थायी समिति, जिला पंचायत सरगुजा, रविन्द्र तिवारी (प्रतिनिधि, कृषि मंत्री), राममणी पैंकरा (प्रतिनिधि, विधायक, विधानसभा क्षेत्र सीतापुर), श्वेता गुप्ता पार्षद अम्बिकापुर, शरद चन्द्र खरे एवं कुनाल सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे।
मंत्री राजेश अग्रवाल ने इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य बताते हुए कहा कि पशुओं के स्वास्थ्य और भलाई को बढ़ावा देना, पशु चिकित्सकों के कार्यों की सराहना करना, समाज में पशुओं के महत्व और उनके संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा पशु चिकित्सा विज्ञान में हो रहे शोध और नवाचारों पर ध्यान केंद्रित करना आवश्यक है।
मंत्री रामविचार नेताम, ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुडक़र विश्व पशु चिकित्सा दिवस 2026 की थीम पशु चिकित्सक -भोजन एवं स्वास्थ्य के संरक्षक विषय पर विस्तार से अपने विचार रखे। विधायक प्रबोध मिंज ने पशु चिकित्सा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पशुओं का स्वास्थ्य समाज की समग्र सुरक्षा और खाद्य गुणवत्ता से जुड़ा हुआ है।


