कारोबार

ग्रुप का लक्ष्य सिर्फ प्रोजेक्ट पूरे करना नहीं, बल्कि रोजगार के अवसर बढ़ाना और समुदायों को मजबूत बनाना-गौतम अदाणी
04-May-2026 2:12 PM
ग्रुप का लक्ष्य सिर्फ प्रोजेक्ट पूरे करना नहीं, बल्कि रोजगार के अवसर बढ़ाना और समुदायों को मजबूत बनाना-गौतम अदाणी

बेहतर जीवन और कामगारों की गरिमा पर दिया जोर

रायपुर,  4 मई। अदाणी ग्रुप के फाउंडर चेयरमैन गौतम अदाणी ने बताया कि इंटरनेशनल लेबर डे के मौके पर ग्रुप के भविष्य की रणनीति साझा की। अब कंपनी अपनी प्रगति को सिर्फ प्रोजेक्ट या एसेट्स से नहीं, बल्कि लोगों की जिंदगी पर पडऩे वाले असर से भी मापेगी। अदाणी ग्रुप, जो देश के 24 राज्यों में 700 से ज्यादा कार्य स्थलों का संचालन करता है और करीब 4 लाख कर्मचारियों, पार्टनर्स और ठेकेदारों के साथ काम करता है, अपनी प्रगति को अब सिर्फ बने हुए एसेट्स से नहीं, बल्कि पैदा हुए रोजगार और मजबूत हुए समुदायों से भी मापेगा।

श्री अदाणी ने बताया कि ग्रुप की इस सोच में कामगारों को राष्ट्र निर्माण के केंद्र में रखा गया है। उन्होंने कहा कि अदाणी ग्रुप का लक्ष्य सिर्फ प्रोजेक्ट पूरे करना नहीं, बल्कि रोजगार के अवसर बढ़ाना और समुदायों को मजबूत बनाना है। कंपनी के अनुसार, कर्मचारी, ठेकेदार और पार्टनर-सभी मिलकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देते हैं। जब हम कोई प्रोजेक्ट पूरा करते हैं, तो हम सिर्फ काम नहीं करते, बल्कि देश का भविष्य बनाते हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अब सभी प्रोजेक्ट साइट्स पर लोकल लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी।

श्री अदाणी ने बताया कि पहले आसपास के इलाकों के लोगों को मौका मिलेगा, उसके बाद राज्य के अन्य हिस्सों और जरूरत पडऩे पर अन्य जगहों से लोगों को जोड़ा जाएगा। कामगारों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए बड़े स्तर पर पहल की जा रही है। मुंद्रा और खावड़ा में लगभग 50,000 कामगारों के लिए वातानुकूलित सुविधा के साथ रहने की व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा मुंद्रा में एक क्लाउड किचन तैयार किया जा रहा है, जहां रोजाना करीब 1 लाख लोगों के लिए पौष्टिक खाना उपलब्ध कराया जाएगा।

श्री अदाणी ने बताया कि यह कोई विशेष सुविधा नहीं है, बल्कि एक जरूरत है। हर कामगार को सम्मान के साथ जीने और काम करने का अधिकार है। ग्रुप अपने काम करने के तरीके में भी बदलाव ला रहा है। फैसलों को तेज़ बनाने के लिए 3 लेयर सिस्टम लागू किया जा रहा है। इससे साइट पर होने वाले निर्णय पहले की तुलना में काफी तेजी से लिए जा सकें।

श्री अदाणी ने बताया कि कंपनी ठेकेदारों और पार्टनर्स के साथ लंबे समय तक काम करने के मॉडल पर फोकस कर रही है, ताकि काम में तेजी और गुणवत्ता दोनों बढ़ाई जा सके। इस मॉडल के जरिए छोटे स्तर से शुरुआत करने वाले उद्यमियों को भी आगे बढऩे के अवसर मिलेंगे। इसके साथ-साथ इन पार्टनर्स को फाइनेंस की सुविधा, तय रिटर्न और लंबे समय तक साथ काम करने के मौके भी दिए जाएंगे।

श्री अदाणी ने बताया कि इस तरीके से जमीनी स्तर पर कारोबार को बढ़ावा मिल रहा है। इसका उदाहरण देते हुए उन्होंने गुजरात के कच्छ के हदू वेरसी रबारी का जिक्र किया, जिन्होंने एक पानी के टैंकर से काम शुरू किया था और आज कई तरह की मशीनों के साथ बड़े प्रोजेक्ट्स में काम करने वाला कारोबार खड़ा कर लिया है।


अन्य पोस्ट