कारोबार
सिकलीगर सिख बच्चों की स्कूलों को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने दिए 22+ लाख के चेक
03-May-2026 7:03 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 3 मई। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर के द्वारा शिरोमणि प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने बताया कि उनके, सचिव सरदार बलविंदर सिंह कालवा द्वारा सिकलीगर सिख परिवारों के बच्चों की स्कूल एवं कॉलेज की फीस को प्रत्येक वर्ष दी जाती हैं।
श्री धामी ने बताया कि इस बार दिनांक 24 अप्रैल 2026 को गुरुद्वारा देवपुरी शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के ऑफिस में 151 सिकलीगर सिख बच्चों के स्कूलों के प्रबंध को कुल 22,35,247 रकम के चेक दिए गए।
श्री धामी ने बताया कि इस अवसर पर मेंबर सरदार अजैब सिंह जी,अभ्यासी,इंचार्ज सरदार बलदेव सिंह जी,इंचार्ज सरदार अजीत सिंह गुरुद्वारा रावाभाटा,सरदार अजायब सिंह अभ्यासी ( मेंबर एस जी पी सी) सरदार चंचल दीप सिंह गुरुद्वारा इंस्पेक्टर अमृतसर मौजूद थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


