कारोबार
रायपुर, 1 मई। निलेश सोनी ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सक्रिय और निष्ठावान कार्यकर्ता निलेश सोनी को संगठन में एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज शहर अध्यक्ष कुमार मेनन, प्रदेश प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू एवं गुरु घासीदास ब्लॉक अध्यक्ष मिलिंद गौतम ने संगठन के प्रति निलेश सोनी के लंबे समय से समर्पण और सक्रियता को देखते हुए उन्हें ब्लॉक महामंत्री नियुक्त किया है।
श्री सोनी ने बताया कि विशेष रूप से, कालीमाता वार्ड क्रमांक-12 के निवासी, वे पिछले 15 वर्षों से कांग्रेस पार्टी के एक समर्पित सिपाही के रूप में निरंतर कार्य कर रहे हैं। इन 15 वर्षों के दौरान उन्होंने पार्टी के प्रति अपने हर कर्तव्य को पूरी निष्ठा के साथ निभाया है और क्षेत्र में संगठन की मजबूती के लिए जमीनी स्तर पर महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।
श्री सोनी ने शीर्ष नेतृत्व और ब्लॉक अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि पार्टी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूँगा। हमारा मुख्य लक्ष्य कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाना और संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करना है। उनकी इस नियुक्ति पर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह है। कार्यकर्ताओं ने इसे जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले अनुभवी व्यक्ति का सम्मान बताया है।


