कारोबार

नवाचारी कार्यों के लिए पूरे प्रदेश से चयनित 160 उत्कृष्ट शिक्षक और शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान
28-Apr-2026 2:17 PM
नवाचारी कार्यों के लिए पूरे प्रदेश से चयनित 160 उत्कृष्ट शिक्षक और शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

संस्था नवाचारी गतिविधियां समूह का समारोह

रायपुर, 28 अप्रैल। नवाचारी गतिविधियां समूह भारत की छत्तीसगढ़ टीम ने बताया कि राजधानी रायपुर में शिक्षा जगत का एक बड़ा और गौरवशाली समागम संपन्न हुआ। राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान सह शैक्षिक संप्रवाह 2025-26 का भव्य आयोजन ऐतिहासिक स्वामी आत्मानंद प्रो. जेएन. पांडेय शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में किया गया।

समूह ने बताया कि इस समारोह में पूरे प्रदेश से चयनित 160 उत्कृष्ट शिक्षकों को उनके नवाचारी कार्यों के लिए सम्मानित किया गया, जिसमें गरियाबंद जिले के 7 शिक्षकों ने अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण अन्य राज्यों के नवाचारी शिक्षकों की लाइव प्रस्तुति रही, जिसने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर अतिथि के रूप में एके शास्वत (उप संचालक समग्र शिक्षा, रायपुर), डॉ. बी. रघु (उप सचिव, माध्यमिक शिक्षा मंडल) और हिमांशु भारती (डीईओ, रायपुर) उपस्थित रहे।

समूह ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने में इस कार्यक्रम प्रमुख संजीव कुमार सूर्यवंशी के साथ गरियाबंद जिला टीम के पुष्पा शुक्ला, लोकेश्वर सोनवानी, यशवंत कुमार बघेल आदि सहित देशभर की टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। गरियाबंद के इन नवाचारी शिक्षकों का हुआ सम्मान, शामिल होने वालों में गरियाबंद की पद्मजा गुप्ता, नीता यादव फिंगेश्वर, सोनाली मैडम मैनपुर, मोहम्मद अनवर खान छुरा, संतोष कुमार तांडी छुरा, सुशील कुमार अवस्थी देवभोग आदि शामिल है।

समूह ने बताया कि देश का सबसे बड़ा स्व-प्रेरित शिक्षक समूह: नवाचारी गतिविधियां समूह भारत देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से जुड़ा एकमात्र और सबसे बड़ा स्व-प्रेरित नवाचारी शिक्षक समूह है। इस समूह की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इससे जुड़े सभी सदस्य शासकीय विद्यालयों में पदस्थ शिक्षक-शिक्षिकाएं हैं।


अन्य पोस्ट