कारोबार

स्वास्थ्य देखभाल के फायदों के साथ मिलेंगी नि:शुल्क डोर स्टेप बैंकिंग सेवाएं-डॉ. चांद
23-Apr-2026 5:30 PM
स्वास्थ्य देखभाल के फायदों के साथ मिलेंगी नि:शुल्क डोर स्टेप बैंकिंग सेवाएं-डॉ. चांद

  बॉब का सीनियर सिटीजन विशेष सम्मान बचत खाता  

मुंबई, 23 अप्रैल। डॉ. देबदत्त चांद, प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने बताया कि भारत के अंतर्राष्ट्रीय बैंक,बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य लाभ और नि:शुल्क डोरस्टेप बैंकिंग सेवाओं की पेशकश करने वाले एक प्रीमियम बचत बैंक खाते बॉब सीनियर सिटीजऩ विशेष सम्मान के शुभारंभ की घोषणा की।

डॉ. चांद ने बताया कि यह खाता 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के ग्राहकों के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है, जिसका उद्देश्य उनके समग्र स्वास्थ्य एवं वित्तीय समृद्धि में वृद्धि करना है। यह खाता दवाओं तथा बीमारियों की पहचान करने वाली सेवाओं पर छूट के साथ परिवार के अधिकतम छह सदस्यों के लिए नि:शुल्क ऑनलाइन चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा भी प्रदान करता है।

 

डॉ. चांद ने बताया कि इसके अतिरिक्त, ग्राहक हर महीने दो नि:शुल्क डोरस्टेप बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठा सकते हैंजिससे आवश्यक बैंकिंग सेवाएं सीधे उनके घर तक पहुंचेंगी। इसके अतिरिक्त, इस ऑफऱ में रिवर्स मॉर्गेज ऋणके प्रोसेसिंग प्रभारमें50 प्रतिशत की छूट, लॉकर के किराए में रियायत और बॉब भूमि रुपे सेलेक्ट डेबिट कार्ड भी शामिल हैजो जीवनशैली से जुड़ी विभिन्नप्रकार की विशेष सुविधाएंउपलब्ध कराता है।

डॉ. चांद ने बताया कि बैंक ऑफ़ बड़ौदा को विशेष रूप से तैयार की गई पेशकशों के माध्यम से अपने वरिष्ठ नागरिक ग्राहकों सेवाएं प्रदान करते हुए गर्व महसूस कर रहा है।


अन्य पोस्ट