कारोबार

मातृभूमि की खातिर जान न्यौछावर करने वाले शहीद राजीव पाण्डेय के माता-पिता सम्मानित
20-Apr-2026 5:09 PM
मातृभूमि की खातिर जान न्यौछावर करने वाले शहीद राजीव पाण्डेय के माता-पिता सम्मानित

  शा. महावि. भाठागांव ने जयंती पर दी श्रद्धांजलि  

रायपुर, 20 अप्रैल। शहीद राजीव पाण्डेय शासकीय महाविद्यालय भाठागांव ने बताया कि सेकण्ड लेफ्टिनेंट शहीद राजीव पाण्डेय जिनके नाम पर शासकीय महाविद्यालय भाठागांव रायपुर का नामकरण हुआ है, उनकी जयंती के अवसर पर 11 अप्रैल 2026 को प्राचार्य डॉ. रेणु माहेश्वरी, प्राध्यापक डॉ. एल.एन.वर्मा, सहायक प्राध्यापक डॉ. सुनीता अग्रवाल एवं प्रयोगशाला तकनीशियन अनिल कुमार राजपूत ने उनके समता कालोनी, रायपुर स्थित निवास पर जाकर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजली दी।

महाविद्यालय ने बताया कि शहीद राजीव पाण्डेय के माता-पिता का शॉल व श्रीफल से सम्मान प्रदर्शित करते हुए आभार प्रकट किया, जिनकी संतान ने अपनी युवावस्था में ही सियाचीन ग्लैेशियर, कारगिल जैसे दुर्गम स्थान पर मातृभूमि की खातिर अपने प्राण की आहुति दी।

महाविद्यालय ने बताया कि इस दौरान शहीद राजीव पाण्डेय के बड़े भाई सुनील पाण्डेय और उनका पूरा परिवार भी सम्मिलित रहा।


अन्य पोस्ट