कारोबार
अक्षय तृतीया पर एटी ज्वैलर्स के खास ऑफर
रायपुर, 19 अप्रैल। अनोपचंद तिलोकचंद ज्वैलर्स प्रा. लि. एटी पैलेस, कोतवाली चौक रायपुर के चेयरमैन डायरेक्टर तिलोकचंद बरडिय़ा ने बताया कि अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर, समस्त ग्राहकों, भागीदारों और शुभचिंतकों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
श्री बरडिय़ा ने बताया कि इस शुभ पर्व पर मध्य भारत के प्रतिष्ठित ज्वेलरी ब्रांड एटी ने अपने ग्राहकों के लिए एक नया एक्सक्लूसिव कलेक्शन लॉन्च किया है। यह कलेक्शन पारंपरिक डिजाइनों और आधुनिक ट्रेंड का सुंदर मिश्रण है, जो हर वर्ग के ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। कंपनी वर्ष 1957 से लगातार सेवा दे रही है और दशकों से ग्राहकों के भरोसे पर खरी उतरती आई है।
श्री बरडिय़ा ने बताया कि इस बार के कलेक्शन में खास तौर पर लाइटवेट, स्टाइलिश और रोजमर्रा में पहनने योग्य ज्वैलरी के साथ-साथ शादी-ब्याह और त्योहारों के लिए पारंपरिक डिजाइन भी शामिल किए गए हैं। मुख्य ज्वैलरी कलेक्शन-लाइटवेट गोल्ड ज्वैलरी-ऑफिस और डेली वियर के लिए हल्के व ट्रेंडी डिज़ाइन, ब्राइडल व ट्रेडिशनल रेंज: पोल्की, एंटीक और हीरे के शानदार सेट।
श्री बरडिय़ा ने बताया कि डायमंड कलेक्शन: यूनिक फिनिश वाले प्रीमियम डायमंड नेकलेस और सेट, सिल्वर रेंज: पूजा सामग्री से लेकर आधुनिक सिल्वर ज्वैलरी तक, जेम्स स्टोन ज्वैलरी: रूबी, पन्ना, सफायर, मोती आदि प्रमाणित रत्नों से सजे आभूषण। आज का ग्राहक आधुनिक डिजाइन के साथ-साथ परंपरा और ज्योतिषीय महत्व को भी महत्व देता है। इसी सोच के साथ यह नया कलेक्शन तैयार किया गया है। हमारी प्राथमिकता हमेशा शुद्धता, हॉलमार्क और पारदर्शिता रही है।
श्री बरडिय़ा ने बताया कि अक्षय तृतीया इस वर्ष 19/20 अप्रैल 2026 को मनाई जाएगी। इस अवसर पर कंपनी ने ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर्स भी शुरू किए हैं, जिनमें विशेष छूट, पुराने गहनों के बदले नए गहने लेने की सुविधा (एक्सचेंज) और अन्य योजनाएँ शामिल हैं।


