कारोबार

अभिनय कला विकास के लिए बढ़-चढ़ भाग लें विद्यार्थी, प्रतिभा निखारने तत्पर रहें-प्रधानाचार्य
19-Apr-2026 5:04 PM
अभिनय कला विकास के लिए बढ़-चढ़ भाग लें विद्यार्थी, प्रतिभा निखारने तत्पर रहें-प्रधानाचार्य

  राजकुमार कॉलेज के अंतर्दलीय नाट्य स्पर्धा में राणा दल का कब्जा  

रायपुर, 19 अप्रैल। राजकुमार कॉलेज के उप प्राचार्य शिवेन्द्र नाथ सिंह देव ने बताया कि  रायपुर में अंतर्दलीय नाट्य स्पर्धा 2026 का आजसमापन हुआ। राणा दल ने सर्वाधिक अंक अर्जित कर खैरागढ़ के मेजर राजा बहादुर बिरेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा प्रदत्त खैरागढ़ ट्रॉफी पर कब्जा किया।

उप प्राचार्य ने बताया कि प्रतियोगिता के प्रथम दिवस पर विद्यार्थियों द्वारा चार दलों, क्रमश: आर्य, बिक्रम, राजपूत और राणा के विद्यार्थियों द्वारा अंग्रेजी के चार नाटकों का मंचन किया गया और दूसरे दिन चार हिंदी नाटकों की प्रस्तुति हुई। यह प्रतियोगिता प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है जिसके माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी अभिनय कला प्रदर्शित करने का सुअवसर प्राप्त होता है।

उप प्राचार्य ने बताया कि प्रथम दिवस पर अंग्रेज़ी के चार नाटकों द नाईट द घोस्ट गॉट इन, द फैमिली फ्रेंज़ी, द सीक्रेट लाइफ ऑफ वॉल्टर मिटी और द कार वी हैड टू पुश का मंचन हुआ। इन सभी अंग्रेजी नाटकों के लेखक हास्य कहानीकार जेम्स थरबर हैं। द्वितीय दिवस मुख्य अतिथि के रूप में डॉ.देवाशीष मुखर्ज़ी प्राचार्य महंत लक्ष्मीनारायण दास कॉलेज रायपुर उपस्थित थे । हिंदी के चार नाटकों बूढी काकी, बीज, दीपदान और एक झूठी पहचान का मंचन हुआ।

उप प्राचार्य ने बताया कि प्रथम दिवस के निर्णायक मंडल के सदस्य डॉ. चित्तरंजन कर, डॉ. रविशंकर पाणिकर और नुपुर कालेले गुप्ते थे तथा द्वितीय दिवस के निर्णायक मंडल के सदस्य पूनम त्रिपाठी, श्री किशोर वैभव और प्रीतेश पाण्डेय थे ।

प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल अविनाश सिंह (पूर्व सैनिक) ने बताया कि विद्यार्थी कलाकारों, शिक्षक- शिक्षिकाओं एवं इस कार्यक्रम से प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप से जुड़े सभी लोगों के योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि अभिनय कला के विकास के लिए ऐसे आयोजन में विद्यार्थी बढ़-चढक़र भाग लें और अपनी प्रतिभा निखारने के लिए हमेशा तत्पर रहें।


अन्य पोस्ट