कारोबार
नोबोबोषो-नववर्ष का खास उत्सव 19 तक
रायपुर, 14 अप्रैल। होटल कोर्टयार्ड बाय मैरियट रायपुर की मार्केटिंग हेड अनन्या सिंह ने बताया कि इस अप्रैल, कोर्टयार्ड बाय मैरियट रायपुर लेकर आया है बंगाल के स्वाद और परंपरा का खास जश्न — फ्लेवर ऑफ़ नोबोबोर्षो, जो 11 से 19 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा।
सुश्री सिंह ने बताया कि यह विशेष फूड फेस्टिवल मेहमानों को बंगाल की समृद्ध संस्कृति और लाजवाब व्यंजनों का अनुभव कराएगा। पारंपरिक रेसिपी, खास बंगाली पकवान और स्वादिष्ट मिष्ठी का यह संगम आपको कोलकाता की गलियों की याद दिला देगा। इस उत्सव में मेहमान रायपुर किचन में शानदार डिनर बफे का आनंद ले सकते हैं, जहां हर डिश में परंपरा और स्वाद की झलक मिलेगी।
सुश्री सिंह ने बताया कि खूबसूरत माहौल, गर्मजोशी भरी मेहमाननवाज़ी और बेहतरीन भोजन के साथ यह फेस्टिवल शहर के फूड लवर्स के लिए एक यादगार अनुभव बनने वाला है। अपने परिवार और दोस्तों के साथ इस खास मौके को सेलिब्रेट करें और बंगाली नववर्ष का स्वागत करें एक शानदार दावत के साथ।