कारोबार
दो भव्य सिग्रेचर स्टोर, 20 अप्रैल तक मेकिंग पर 50 प्रतिशत छूट
रायपुर, 14 अप्रैल। सिल्वर ज्वेलरी ब्रांड चांदी भंडार के डायरेक्टर लिप्सा हंस और मोनिका हंस ने बताया कि रायपुर में दो सिग्नेचर स्टोर्स के साथ छत्तीसगढ़ बाजार में कदम रखा है।2013 में स्थापित चांदी भंडार वर्तमान में 30 से अधिक शाखाओं और 5 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों के भरोसे के साथ संचालित हो रहा है।
डायरेक्टर द्वय ने बताया कि शहर में कंपनी के नए स्टोर्स वीआईपी रोड स्थित तेलीबांधा (मेक इन इंडिया चौक के पास) और पंडरी क्षेत्र के जीवन बीमा मार्ग पर खोले गए हैं। इन स्टोर्स में ग्राहकों को सिल्वर ज्वेलरी के साथ-साथ डिनरवेयर, पूजा सामग्री और गिफ्टिंग उत्पादों की विस्तृत रेंज उपलब्ध कराई जा रही है। स्टोर्स के इंटीरियर को आधुनिक डिजाइन के साथ तैयार किया गया है, जिसमें लोटस मोटिफ आधारित कैश काउंटर आकर्षण का केंद्र है।
डायरेक्टर द्वय ने बताया कि कंपनी ने ट्राय बिफोर यू बाय सुविधा भी शुरू की है, जिससे ग्राहक खरीदारी से पहले उत्पाद की गुणवत्ता परख सकें। लॉन्च के अवसर पर महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के लिए अलग-अलग कलेक्शन पेश किए गए हैं। इसमें 92.5प्रतिशत हॉलमार्क सिल्वर ज्वेलरी, जिरकॉन स्टडेड और ऑक्सीडाइज्ड डिजाइन के साथ 18केरेट गोल्ड प्लेटेड आइटम शामिल हैं। वहीं पुरुषों के लिए अमोघ कलेक्शन के तहत ब्रेसलेट, कफलिंक और चेन उपलब्ध हैं।
डायरेक्टर द्वय ने बताया कि ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी 4 अप्रैल से 20 अप्रैल 2026 तक मेकिंग चार्ज पर 50 प्रतिशत की छूट भी दे रही है। रायपुर में विस्तार कंपनी के लिए भावनात्मक और रणनीतिक दोनों दृष्टि से महत्वपूर्ण है।
डायरेक्टर द्वय ने बताया कि चांदी भंडार ने ग्राहकों के लिए लाइफटाइम फ्री क्लीनिंग, बेहतर एक्सचेंज पॉलिसी और हॉलमार्क प्रोडक्ट्स की सुविधा उपलब्ध कराने का दावा किया है। विशेषज्ञों के मुताबिक, इस एंट्री से रायपुर के ज्वेलरी बाजार में प्रतिस्पर्धा बढऩे और ग्राहकों को अधिक विकल्प मिलने की संभावना है।