कारोबार

अनोपचंद तिलोकचंद ज्वैलर्स में अक्षय तृतीया पर परंपरा और आधुनिकता का अनूठा संगम-बरडिय़ा
10-Apr-2026 2:19 PM
अनोपचंद तिलोकचंद ज्वैलर्स में अक्षय तृतीया पर परंपरा और आधुनिकता का अनूठा संगम-बरडिय़ा

एक्सक्लूजिव सोने, चांदी, डायमंड और जेम्स स्टोन कलेक्शन

रायपुर, 10 अप्रैल। अनोपचंद तिलोकचंद ज्वैलर्स प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन तिलोकचंद बरडिय़ा ने बताया कि अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर, जहां सोना-चांदी और आभूषणों की खरीदारी समृद्धि, शुभता तथा अक्षय वृद्धि का प्रतीक मानी जाती है, मध्य भारत के प्रमुख ज्वेलरी ब्रांड अनोपचंद तिलोकचंद ज्वैलर्स प्राइवेट लिमिटेड (एटी ज्वैलर्स) ने अपने ग्राहकों के लिए आभूषणों की एक भव्य और नई एक्सक्लूसिव रेंज पेश की है।

श्री बरडिय़ा ने बताया कि यह विशेष कलेक्शन आधुनिक नारी की समकालीन पसंद, पारंपरिक मूल्यों तथा जेम्स स्टोन (कीमती रत्नों) के आध्यात्मिक एवं ज्योतिषीय महत्व के अद्भुत समन्वय को दर्शाता है। कंपनी 1957 से निरंतर सेवा दे रही है और 70 वर्षों से अधिक समय से अपने समृद्ध विरासत के साथ ग्राहकों के अटूट भरोसे को और मजबूत कर रही है।

श्री बरडिय़ा ने बताया कि बाजार की बदलती प्रवृत्तियों और ग्राहकों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, संस्थान ने इस बार लाइटवेट और ट्रेंडी डिजाइन्स के साथ-साथ जेम्स स्टोन पर भी विशेष फोकस किया है। नए कलेक्शन की मुख्य विशेषताएं निम्नलिखित हैं-लाइटवेट गोल्ड ज्वैलरी: ऑफिस-वियर और डेली-वियर के लिए मिनिमलिस्टिक लाइटवेट गोल्ड ज्वैलरी, जो आधुनिक जीवनशैली के अनुरूप है।

श्री बरडिय़ा ने बताया कि शादी-ब्याह और उत्सव: पारंपरिक पोल्की, कोहिनूर हीरा सेट तथा एंटीक ब्राइडल कलेक्शन, जिसमें रूबी (माणिक), एमरल्ड (पन्ना), सफायर आदि जेम्स स्टोन शामिल हैं। डायमंड लवर्स-एक्सक्लूसिव डायमंड लेयरिंग नेकलेस और यूनिक फिनिश वाले प्रीमियम डायमंड सेट। सिल्वर आर्ट-पूजा के बर्तनों से लेकर स्टाइलिश मॉडर्न सिल्वर ज्वैलरी तक की विस्तृत रेंज।


अन्य पोस्ट