कारोबार
दिल्ली विज्ञान भवन से होंगे शामिल अमित शाह
रायपुर में जीतो करेगा भव्य आयोजन
रायपुर, 9 अप्रैल। जीतो रायपुर चैप्टर के चेयरमैन तिलोकचंद बरडिय़ा ने बताया कि जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन के तत्वावधान में 9 अप्रैल 2026 को विश्व के 120 देशों में एक साथ विश्व नवकार महामंत्र दिवस का ऐतिहासिक आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में जीतो रायपुर चैप्टर द्वारा रायपुर के एम. जी. रोड स्थित दादाबाड़ी धाम में प्रात: 7.02 बजे से 9.36 बजे तक सामूहिक नवकार महामंत्र जाप का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
श्री बरडिय़ा ने बताया कि यह केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि विश्व शांति, अहिंसा, सद्भाव और आत्मिक उन्नति का महायज्ञ है। उन्होंने सभी नागरिकों, विशेषकर जैन समाज के श्रावक-श्राविकाओं, युवक-युवतियों तथा अन्य सभी घटकों से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में दादाबाड़ी धाम पहुँचकर इस पवित्र सामूहिक जाप में भाग लें।
जीतो रायपुर चैप्टर के चेयरमैन तिलोकचंद बरडिय़ा ने नवकार महामंत्र में वह दिव्य शक्ति है जो व्यक्ति, समाज और सम्पूर्ण विश्व में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है। 9 अप्रैल को हम सब मिलकर इस दिव्य ध्वनि से पूरे वातावरण को पवित्र करेंगे और मानवता को अहिंसा व शांति का संदेश देंगे। इस अवसर पर जैन समाज के 14 प्रमुख घटक—श्रमण-श्रमणी, श्रावक-श्राविका, युवक-युवती, महिला मंडल, सामाजिक संस्थाएं, धार्मिक संस्थाएं, शैक्षणिक संस्थाएं, ट्रस्ट, व्यापारी वर्ग, प्रोफेशनल्स एवं सेवा संगठन—एकजुट होकर इस महामंत्र जाप में सहभागी होंगे।
जीतो रायपुर चैप्टर के चेयरमैन तिलोकचंद बरडिय़ा ने इस वैश्विक आयोजन में भारत के गृह मंत्री अमित शाह नई दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रात: 8.01 बजे से 9.36 बजे तक आयोजित मुख्य कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे, जिससे इस आयोजन का महत्व और भी बढ़ गया है।


