कारोबार
2026-27 के लिए मोहता अध्यक्ष और बागड़ी सचिव
रायपुर, 7 अप्रैल। माहेश्वरी युवा मंडल ने बताया कि स्थानीय महेश भवन में आयोजित एक विशेष बैठक में माहेश्वरी युवा मंडल, रायपुर एवं महिला समिति के आगामी सत्र 2026-27 के लिए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई। समाज के वरिष्ठजनों और सदस्यों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से नई टीम का चयन किया गया।
मंडल ने बताया कि युवाओं को संगठित करने और सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से भाई जयंत मोहता को आगामी सत्र के लिए अध्यक्ष चुना गया है। वहीं, संगठन की गतिविधियों को सुचारु रूप से संचालित करने की जिम्मेदारी भाई राज बागड़ी को सचिव के रूप में सौंपी गई है।
मंडल ने बताया कि नई कार्यकारिणी की घोषणा होते ही पूरे माहेश्वरी समाज में हर्ष का माहौल है। समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों और सदस्यों ने चारों नवनियुक्त पदाधिकारियों को उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए बधाई, बधाई, बधाई प्रेषित की है। फूलों के हार और मिठाई खिलाकर सभी का स्वागत किया गया।
मंडल ने बताया कि आगामी दिनों में नई टीम द्वारा शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पूरे वर्ष की कार्ययोजना प्रस्तुत की जाएगी।



