कारोबार

ड्यूस अकादमी में टेबल टेनिस स्पर्धा की सीनियर श्रेणी में शानदार प्रदर्शन से अर्जुन ने जीता खिताब
07-Apr-2026 3:54 PM
ड्यूस अकादमी में टेबल टेनिस स्पर्धा की सीनियर श्रेणी में शानदार प्रदर्शन से अर्जुन ने जीता खिताब

रायपुर, 7 अप्रैल। रायपुर की टेबल टेनिस प्रशिक्षण संस्था ड्यूस अकादमी ने बताया कि अर्जुन मल्होत्रा ने 4 और 5 अप्रैल को रायपुर स्थित ड्यूस अकादमी में आयोजित टेबल टेनिस टूर्नामेंट की सीनियर श्रेणी में शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।

अकादमी ने बताया कि उन्होंने फाइनल मुकाबले में विषाल डेकोटे को 3-0 से हराकर यह उपलब्धि हासिल की। सीनियर वर्ग में सागर घाटगे और प्रणय चौहान संयुक्त रूप से दूसरे रनर-अप रहे और उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता। अंडर-17 वर्ग में आर्यन सिंह ने कड़े मुकाबले में समाया पांडे को 3-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

अकादमी ने बताया कि वहीं वेदी कछवाहा और श्रेष्ठा मिश्रा ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए दूसरे रनर-अप स्थान हासिल किया।टूर्नामेंट के सबसे कम उम्र के प्रतिभागियों निरव तिवारी, काव्या बागड़ी और औद्विक सिंह को ‘राइजिंग स्टार अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। सीनियर खिलाडिय़ों के खिलाफ उनके शानदार प्रदर्शन ने उनके उज्ज्वल भविष्य की झलक दिखाई। यह टूर्नामेंट ड्यूस अकादमी द्वारा आयोजित पहला बड़ा टेबल टेनिस आयोजन था, जिसमें राज्य स्तरीय और प्रतिष्ठित खिलाडिय़ों की जोरदार भागीदारी देखने को मिली।

अकादमी ने बताया कि प्रतियोगिता में सागर घाटगे, अर्जुन मल्होत्रा और विषाल डेकोटे जैसे राज्य चैंपियन खिलाडिय़ों के साथ-साथ लोकेश झांगड़े, ऋषभ नागवानी, गजेंद्र चौहान, आयुष शर्मा, लावण्या पांडे, डॉ. मनीष अग्रवाल, हर्षित केडिया, विहान अग्रवाल, दिक्षांत झांगड़े और परिवेश मिश्रा जैसे कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी भी शामिल हुए। टूर्नामेंट का आयोजन सौम्यजीत सर और सौरभ सर के मार्गदर्शन में अत्यंत पेशेवर तरीके से किया गया, जिसकी सभी ने सराहना की।


अन्य पोस्ट