कारोबार

इंटरनेशनल ग्रीन वॉरियर ओलम्पियाड में रायपुर के किअंश ओझा को तीसरी रेंक
03-Apr-2026 2:42 PM
इंटरनेशनल ग्रीन वॉरियर ओलम्पियाड में रायपुर के किअंश ओझा को तीसरी रेंक

रायपुर, 3 अप्रैल। रायपुर के राजेन्द्र ओझा ने बताया कि सरोना स्थित सालासर ग्रिन्स सोसायटी के किअंश ओझा साल्वे ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीसरी रेंक प्राप्त की है।

श्री ओझा ने बताया कि एसोसिएशन ऑफ इंडियन प्रिंसिपल्स (भारत सरकार को सलाह देने वाले प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार का कार्यालय), क्रेस्ट ओलम्पियाड्स एवं युनाइटेड नेशन्स के अंतर्गत कार्यरत संस्था वाटर बैंक फाउंडेशन ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में किअंश की उपलब्धि रायपुर शहर के लिए गौरव की बात है। किअंश की शाला एवं सामाजिक पदाधिकारियों ने प्रसंशा की।

श्री ओझा ने यह भी बताया कि कक्षा दुसरी में पढऩे वाले आठ वर्षीय किअंश को  क्रेस्ट ओलम्पियाड्स द्वारा आयोजित इंटरनेशनल स्पेल बीईई विंटर में भी मैरिट सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ है।


अन्य पोस्ट