कारोबार

धातु और संबंधित उद्योगों में तकनीकों, आधुनिक टूलिंग और पर्यावरण-अनुकूल विनिर्माण पर चर्चा
29-Mar-2026 4:00 PM
धातु और संबंधित उद्योगों में तकनीकों, आधुनिक टूलिंग और पर्यावरण-अनुकूल विनिर्माण पर चर्चा

  सिपेट में उद्योग बैठक आयोजित  

रायपुर, 29 मार्च। केन्द्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट)ने बताया कि सतत टूलिंग एवं विनिर्माण धातु और संबद्ध उद्योगों के लिए विषय पर एक महत्वपूर्ण उद्योग अंत:क्रिया बैठक का आयोजन किया गया।

सिपेट ने बताया कि इस कार्यक्रम के उद्देश्य में धातु एवं संबंधित उद्योगों में सतत तकनीकों, आधुनिक टूलिंग प्रणाली तथा पर्यावरण-अनुकूल विनिर्माण प्रक्रियाओं को बढ़ावा देना, तकनीकी मानव संसाधन हेतु उद्योग जगत की आवश्यकताओं पर चर्चा करना शामिल है।

सिपेट ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि शंकर बजाज एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. आलोक साहू द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। तत्पश्चात डॉ. आलोक साहू द्वारा अध्यक्षीय उद्बोधन में उद्यमियों को संबोधित करते हुए सिपेट में संचालित गतिविधियों से अवगत कराया गया तथा वर्तमान परिदृश्य में टूलिंग के क्षेत्र में नवीन तकनीक के बारे में चर्चा करते हुए राज्य के युवाओं को ज्यादा से ज्यादा प्रशिक्षण प्रदान करने पर जोर दिया गया।

सिपेट ने बताया कि तत्पश्चात मुख्य अतिथि शंकर बजाज, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ उद्योग महासंघ, रायपुर द्वारा संगोष्ठी में उपस्थित उद्यमियों को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य में टूलिंग के व्यवसाय में अधिक से अधिक उद्यमियों को जुडऩे का आह्वान किया गया तथा भविष्य की आवश्यकताओं, बदलते वैश्विक परिदृश्य के अनुरूप नवीनतम टूलिंग तकनीक एवं मशीनों के विकास पर जोर देते हुए सिपेट द्वारा तत्संबंध में किए जा रहे प्रयासों को सराहा गया।

सिपेट ने बताया कि शंकर बजाज द्वारा सिपेट द्वारा नियमित आधार पर आयोजित की जाने वाली उद्यमी संगोष्ठियों तथा इसके माध्यम से उद्योग-संस्थान समन्वयन को मजबूत करने के प्रयासों की प्रशंसा की गई।


अन्य पोस्ट