कारोबार
रायपुर, 27 मार्च। एनएसएस अधिकारी डॉ. निधि भट्ट ने एनएसएस के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि एनएसएस इकाई द्वारा नगर माता बिन्नी बाई सोनकर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भाठागांव रायपुर के परिसर में श्रमदान कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय परिसर तथा खेल मैदान की साफ-सफाई की, कचरा एकत्रित कर उसका उचित निपटान किया तथा आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
डॉ. भट्ट ने बताया कि श्रमदान कार्यक्रम के अंतर्गत एनएसएस स्वयंसेवकों ने स्वयंसेवकों ने झाडू लगाकर, विद्यालय परिसर एवं खेल मैदान की सफाई कर विद्यालय को स्वच्छ एवं सुंदर रूप प्रदान किया। निस्वार्थ सेवा की भावना विकसित होना तथा छात्रों का आत्मनिर्भर बनाना, जिससे समाज के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा मिलता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. मंजू अग्रवाल एवं शिक्षकों ने एनएसएस स्वयंसेवकों के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी स्वयंसेवकों ने स्वच्छता बनाए रखने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।