कारोबार
रायपुर, 23 मार्च। छग टेनिस संघ के उपाध्यक्ष रूपेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि संघ द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट का उद्घाटन संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा सीनियर उपाध्यक्ष एडवोकेट नरेश गुप्ता,उपाध्यक्ष सुशील बालानी, डॉ अतुल शुक्ला अध्यक्ष रायपुर जिला ओलम्पिक एसोसिएशन एवं आईटीफ सुपरवाइजर प्रबिन नायक व्हाइट बेज रेफ्री ने किया।
श्री चौहान ने बताया कि रायपुर में आयोजित वल्र्ड टेनिस टूर जे30 प्रतियोगिता में आज बालक वर्ग के क्वालिफाइंग फाइनल मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मैच जीते। अशोक गायकवाड़ ने श्रेयनाथ महांतेशा को 6-4, 6-3 से हराया। पुनीत मनोहर ने ऋषिकेश माने को 6-0, 6-1 से एकतरफा मुकाबले में जीत दर्ज की। हीत कंडोरिया ने आरव भारत को 6-4, 6-3 से पराजित किया। आरव ढेकियल ने आरव गलवा को 6-2, 6-2 से मात दी।
श्री चौहान ने बताया कि इस प्रतियोगिता में भारत देश के साथ ही इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका के खिलाड़ी भी भाग ले रहे है। मेंन ड्रा में बालक वर्ग में शीर्ष वरीयता ओम पटेल को दी गई है, जबकि द्वितीय वरीयता विवान बडासरिया को मिली है। वहीं, बालिका वर्ग में एंजल पटेल शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी हैं और दिशा कुमार को द्वितीय वरीयता दी गई है।


