कारोबार

ग्लोबल ट्रैवल एसो. की वृद्धाश्रम को आरओ वाटर प्यूरिफायर भेंट
23-Mar-2026 3:09 PM
ग्लोबल ट्रैवल एसो. की वृद्धाश्रम को आरओ वाटर प्यूरिफायर भेंट

रायपुर,  23 मार्च। ग्लोबल ट्रैवल एसोसिएशन के सदस्य आकाश दुदानी ने बताया कि एसोसिएशन द्वारा सामाजिक सेवा के तहत लायंस क्लब संचालित वृद्धाश्रम, जो कि श्याम नगर, रायपुर में स्थित है, में आरओ वाटर प्यूरिफायर मशीन का दान किया गया।इस पहल का मुख्य उद्देश्य वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना है। संस्था के इस सराहनीय कार्य से वृद्धाश्रम के सदस्यों में खुशी का माहौल देखने को मिला।

श्री दुदानी ने बताया कि इस अवसर पर ग्लोबल ट्रैवल एसोसिएशन के सदस्य शुबहम, हेमंत, पंकज, राहुल, राहुल, विशाल एवं आकाश उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने इस प्रकार के सामाजिक कार्यों को आगे भी जारी रखने का संकल्प लिया।वृद्धाश्रम प्रबंधन ने ग्लोबल ट्रैवल एसोसिएशन के इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह की पहल समाज के लिए प्रेरणादायक है।


अन्य पोस्ट