कारोबार
डॉ. संजीव शुक्ला से चेम्बर प्रतिनिधिमंडल की चर्चा
रायपुर, 20 मार्च। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेशाध्यक्ष सतीश थौरानी ने बताया कि राजधानी में ट्रांसपोर्ट संबंधी प्रतिबंधों के कारण व्यापारिक गतिविधियों में आ रही बाधाओं और व्यापारियों को हो रही वित्तीय हानि को देखते हुए उनके नेतृत्व में चेम्बर प्रतिनिधिमंडल ने रायपुर कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला से मुलाकात की।
श्री थौरानी ने बताया कि बैठक के दौरान चेम्बर अध्यक्ष सतीश थौरानी द्वारा कमिश्नर को विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि ट्रांसपोर्ट पर प्रतिबंध के चलते न केवल माल की आवाजाही प्रभावित हो रही है, बल्कि इससे व्यापारिक लागत बढ़ रही है और समय पर डिलीवरी न होने से व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए रायपुर कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने अनौपचारिक रूप से प्रतिबंधों को शिथिल करने तथा जल्द ही इस विषय पर स्थाई समाधान करने का आश्वासन दिया जिससे व्यापारिक संस्थानों एवं गोडाउंस में माल की लोडिंग और अनलोडिंग की विशेष सुविधा व्यापारियों को मिल सके।
श्री थौरानी ने बताया कि चेम्बर हमेशा से व्यापारियों और प्रशासन के मध्य सेतु का कार्य करता आ रहा है तथा चेम्बर व्यापारिक हित की रक्षा हेतु सदैव प्रतिबद्ध रहा है। ट्रांसपोर्ट पर लगे प्रतिबंध के शिथिलीकरण से व्यापारिक गतिविधियां बढ़ेगी साथ ही बाजार में नकदी का प्रवाह सुधरेगा और माल की आपूर्ति सुगम होगी। चेम्बर प्रतिनिधिमंडल ने रायपुर कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के प्रति आभार व्यक्त किया है। और कहा है कि शहर के थोक एवं खुदरा व्यापारियों को जल्द ही बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
श्री थौरानी ने बताया कि इस अवसर पर चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी, कोषाध्यक्ष निकेश बरडिया, सलाहकार अमर गिदवानी, कार्यकारी अध्यक्ष राधा किशन सुंदरानी, राजेश वासवानी, उपाध्यक्ष लोकेश चंद्रकांत जैन, दिलीप इसरानी एवं मनीष प्रजापति प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।