कारोबार

प्रगति महावि विद्यार्थियों ने किया विधानसभा कार्यवाही अवलोकन
16-Mar-2026 3:15 PM
प्रगति महावि विद्यार्थियों ने किया विधानसभा कार्यवाही अवलोकन

बालोद और धरसींवा विधायक से मुलाकात

रायपुर, 16 मार्च। प्रगति महाविद्यालय रायपुर की प्राचार्या डॉ. सौम्या नैय्यर ने बताया कि प्रगति महाविद्यालय के बीएएमसी (जनसंचार विभाग) के छात्र-छात्राओं ने शैक्षणिक भ्रमण के तहत बीते 11 मार्च को विधानसभा की कार्यवाही का अवलोकन किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने सदन के अंदर ध्यानाकर्षण सूचना पर पक्ष-विपक्ष के बीच सवाल - जवाब को उत्सुकता से देखा और समझा, कार्यवाही देखने के बाद विद्यार्थियों ने कार्यवाही के बारे में अन्य जानकारी प्राप्त की।

डॉ. नैय्यर ने बताया कि विद्यार्थियों ने उत्सुकतावश प्रश्नो के माध्यम् से विधानसभा का संचालन कैसा होता?, विधानसभा के कितने सत्र होते हैं? तथा सदन में सदस्य कैसे प्रश्न पूछते हैं एवं उनका उत्तर कैसे दिया जाता है, के अलावा प्रश्नकाल, शून्यकाल और ध्यानाकर्षण के विषय में भी  जानकारियाँ हासिल की। विधानसभा भ्रमण के बाद छात्र-छात्राओं ने बालोद की विधायक श्रीमति संगीता सिन्हा और धरसींवा के विधायक श्री अनुज शर्मा से मुलाकात की। विधानसभा भ्रमण के दौरान पत्रकारिता विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रवीण कुमार यादव और पत्रकारिता विभाग के प्रो. संजीव वर्मा शामिल थे।


अन्य पोस्ट