कारोबार
कांकेर के जेपी इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास
कांकेर, 14 मार्च। जेपी इंटरनेशनल स्कूल, कांकेर ने बताया कि कक्षा 2 के विद्यार्थियों का ग्रेजुएशन डे बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय का वातावरण उत्सवमय रहा और बड़ी संख्या में अभिभावक कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
स्कूल ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से की गई। इसके पश्चात कुमारी मीनाक्षी कुलदीप द्वारा स्वागत भाषण (वेलकम स्पीच) प्रस्तुत किया गया, जिसमें उन्होंने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं उपस्थित जनों का हार्दिक स्वागत किया। इसके बाद नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियाँ दीं। बच्चों ने नृत्य और गीत के माध्यम से अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
स्कूल ने बताया कि उनकी मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया और तालियों की गडग़ड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री रमेश कुमार निषाद, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला उत्तर बस्तर कांकेर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में श्री नवनीत पटेल, मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा, शिक्षा विभाग कांकेर और श्रीमती वंदना पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
स्कूल ने बताया कि मुख्य अतिथि श्री रमेश कुमार निषाद ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा, अनुशासन और अच्छे संस्कार ही जीवन में सफलता की कुंजी हैं। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें मेहनत, आत्मविश्वास और लगन के साथ आगे बढऩे का संदेश दिया।


