कारोबार

परसा में महिलाओं की नेतृत्व क्षमता, स्वावलंबन और सामाजिक सहभागिता मजबूत करने के लिए अदाणी फाउंडेशन प्रयत्नशील
13-Mar-2026 3:54 PM
परसा में महिलाओं की नेतृत्व क्षमता, स्वावलंबन और सामाजिक सहभागिता मजबूत करने के लिए अदाणी फाउंडेशन प्रयत्नशील

सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों में 600 से ज्यादा महिलाओं की उत्साहपूर्वक भागीदारी

अम्बिकापुर, उदयपुर, 13 मार्च। अदाणी फाउंडेशन ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर परसा क्षेत्र में महिलाओं की नेतृत्व क्षमता, स्वावलंबन और सामाजिक सहभागिता को मजबूत करने के उद्देश्य से एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में परसा, साल्ही, बासेन, तारा, शिवनगर और घाटबर्रा सहित आसपास के गाँवों से छह सौ से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

फाउंडेशन ने बताया कि उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना, उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास और आजीविका सुधार से जुड़ी संस्थागत पहलों की जानकारी उपलब्ध कराना तथा स्थानीय महिला प्रतिभाओं और उपलब्धियों को मंच प्रदान करना था। अदाणी फाउंडेशन और राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड के इस आयोजन को क्षेत्र की महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के व्यापक लक्ष्य से जोडक़र देखा जा रहा है।

फाउंडेशन ने बताया कि परसा क्षेत्र में अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से महिला उद्यमी बहुउद्देश्यीय सहकारी समिति सक्रिय रूप से कार्य कर रही है, जो महिलाओं को रोजगार, प्रशिक्षण और आय-सृजन के अवसर उपलब्ध करा रही है। समिति के अंतर्गत मशरूम उत्पादन, डेयरी यूनिट, फिनाइल निर्माण, मसाला प्रसंस्करण और वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन जैसी इकाइयाँ संचालित हैं। इन इकाइयों के माध्यम से महिलाएँ आत्मनिर्भरता की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही हैं।

फाउंडेशन ने बताया कि महिलाओं के स्वागत और अतिथियों द्वारा विभिन्न स्व-सहायता समूह स्टॉलों के अवलोकन हुआ। सरगुजा क्षेत्र की पारंपरिक विरासत को प्रदर्शित करते हुए ग्रैंड सुवा टीम ने सुवा नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी। इसके पश्चात मुख्य अतिथियों ने मंच पर दीप प्रज्वलन किया और छत्तीसगढ़ राज्य गीत के साथ कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया। सहभागिता के प्रतीक स्वरूप केक काटकर महिला दिवस कार्यक्रम का विशेष उद्घाटन किया गया, जिसमें समुदाय की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

फाउंडेशन ने बताया कि कथक नृत्य, सुवा नृत्य, विभिन्न ग्रामों की टीमों द्वारा नृत्य प्रतियोगिताएँ, ‘वुमन एम्पावरमेंट’ पर आधारित नाटक और विभिन्न राज्यों की विशिष्टताओं को दर्शाने वाली रैंप वॉक ने पूरे कार्यक्रम को जीवंत और आकर्षक बनाए रखा।


अन्य पोस्ट