कारोबार
कैट नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 की समीक्षा बैठक
रायपुर, 13 मार्च। व्यापारी संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन जितेंद्र दोशी, विक्रम सिंहदेव, अध्यक्ष परमानंद जैन, महामंत्री सुरिंदर सिंह, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी, राम मंधान, वासु मखीजा, भरत जैन, राकेश ओचवानी तथा शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि कैट छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित नेशनल ट्रैड़ एक्सपो 2026 के सफल आयोजन के पश्चात विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
श्री पारवानी ने बताया कि बैठक में आयोजन से जुड़े सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों ने भाग लेकर अपने अनुभव साझा किए तथा भविष्य में ऐसे आयोजनों को और बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। बैठक में उपस्थित सभी साथियों ने कहा कि मात्र 22 दिनों की तैयारी में इतने बड़े और भव्य आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न करना पूरे संगठन की सामूहिक मेहनत, समर्पण और टीम वर्क का परिणाम है। सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता से यह आयोजन सफल रहा।
श्री पारवानी ने बताया कि सफल आयोजन सभी साथियों के अथक परिश्रम, सहयोग और सकारात्मक सोच से संभव हो पाया है। उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, व्यापारियों, सहयोगियों, स्पॉन्सर्स तथा इवेंट मैनेजमेंट टीम का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। इतने कम समय में सभी साथियों ने अपनी पूरी क्षमता और ऊर्जा के साथ कार्य करते हुए इस आयोजन को सफल बनाया, जो संगठन की एकता और कार्यशैली का उत्कृष्ट उदाहरण है।


