कारोबार

काम के साथ-साथ संतुलित आहार और सेहत का भी बेहतर ध्यान रखें महिलाएं-डॉ. छाबड़ा
13-Mar-2026 3:52 PM
काम के साथ-साथ संतुलित आहार और सेहत का भी बेहतर ध्यान रखें महिलाएं-डॉ. छाबड़ा

नारी शक्ति स्वास्थ्य अभियान रायपुर में आयोजित

ंरायपुर, 13 मार्च। राजधानी की ख्याति प्राप्त न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. श्वेता छाबड़ा ने बताया कि महिला दिवस के अवसर पर रायपुर शहर में आकाश तिवारी द्वारा महिलाओं के लिए एक विशेष स्वास्थ्य कार्यक्रम नारी शक्ति स्वास्थ्य अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. श्वेता छाबड़ा को आमंत्रित किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 150 महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान डीपी बिलासा डायग्नॉस्टिक सेंटर द्वारा महिलाओं का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें कोलेस्ट्रॉल और शुगर की जांच शामिल थी।

डॉ. छाबड़ा ने बताया कि महिलाओं अपने व्यस्त दिनचर्या में से 10 से 15 मिनट निकालकर घर पर ही योग और प्राणायाम कर सकती हैं। उन्हें बैठकर और खड़े होकर किए जाने वाले कुछ सरल व्यायाम भी सिखाए गए, जिन्हें रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपनाया जा सकता है। महिलाओं को उनके दैनिक खानपान और स्वास्थ्य के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।

डॉ. छाबड़ा ने विशेष रूप से तीन मुख्य मुद्दों पर चर्चा की-1. कई महिलाओं की यह समस्या होती है कि उनके पास समय की कमी के कारण सही से भोजन करने का समय नहीं होता, इसका समाधान कैसे किया जाए। 2. तनाव की स्थिति में कई महिलाएँ या तो अधिक खाती हैं या खाना छोड़ देती हैं, इस आदत को कैसे सुधारा जाए।

3. महिलाएँ अक्सर परिवार के सभी लोगों की सेहत का ध्यान रखती हैं, लेकिन अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देती हैं, न तो अपने खानपान का ध्यान रखती हैं और न ही नियमित स्वास्थ्य जांच कराती हैं।


अन्य पोस्ट