कारोबार

साहित्य में महत्वपूर्ण योगदान के लिए डॉ. ओझा को जनधारा महिला सशक्तिकरण सम्मान
10-Mar-2026 3:29 PM
साहित्य में महत्वपूर्ण योगदान के लिए डॉ. ओझा को जनधारा महिला सशक्तिकरण सम्मान

रायपुर, 10 मार्च। डॉ. मृणालिका ओझा ने बताया कि सड्ढू स्थित जनमंच सभागार में जनधारा मिडिया समूह द्वारा सोमवार को आयोजित महिला सशक्तिकरण सम्मान समारोह में उन्हें साहित्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

डॉ. ओझा ने बताया कि मुख्य अतिथि डॉ. वर्णिका शर्मा, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ बाल अधिकार संरक्षण परिषद एवं अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार आशा शुक्ला थीं। समूह के संपादक सुभाष मिश्र ने बताया कि कार्यक्रम में शिक्षा, साहित्य, पत्रकारिता, समाज सेवा आदि क्षेत्रों से जुड़ी 25 से अधिक महिलाओं को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मनीषा तिवारी दत्ता द्वारा किया गया एवं रचना मिश्र द्वारा आभार प्रकट किया गया।


अन्य पोस्ट