कारोबार

रायपुर जिला अंतर संस्थान टेबल टेनिस प्रतियोगिता
07-Mar-2026 2:23 PM
रायपुर जिला अंतर संस्थान टेबल टेनिस प्रतियोगिता

रायपुर, 7 मार्च। आयोजन सचिव विनय बैसवाड़े ने बताया कि राजधानी टेबल टेनिस संघ, जिला रायपुर द्वारा रायपुर जिला के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय, सार्वजनिक संस्थान, प्रतिष्ठित संस्थान, निजी संस्थान के कर्मचारियों (सेवानिवृत्त कर्मचारी भी शामिल) एवं प्रोफेशनल्स (सी.ए., डाक्टर, वकील, पत्रकार, प्रशिक्षक आदि) के लिये रायपुर जिला अंतर संस्थान टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 12/03/2026 से 15/03/2026 तक सप्रे शाला टेबल टेनिस हाल, रायपुर में किया जा रहा है। उक्त प्रतियोगिता के सम्बन्ध में राजधानी टेबल टेनिस संघ, जिला रायपुर के सचिव श्री सार्थक शुक्ला ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता पुरुष एकल, महिला एकल एवं लक्की युगल वर्ग हेतु कुल मिलाकर 03 वर्गों में आयोजित की जायेगी। प्रतियोगिता हेतु प्रविष्टि कि अंतिम तिथि 08.03.2026 है।


अन्य पोस्ट