कारोबार

कुष्ठ रोगियों संग जुनेजा परिवार ने खेली होली
07-Mar-2026 2:22 PM
कुष्ठ रोगियों संग जुनेजा परिवार ने खेली होली

रायपुर, 7 मार्च। रायपुर उत्तर के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा ने बताया कि उन्होंने अपने परिवार सहित कुष्ठ बस्ती में निवासरत कुष्ठ रोगियों के साथ सादगी और अपनत्व के साथ होली मनाई। सभी को होली की शुभकामनाएं दीं और उनके साथ रंग-गुलाल लगाकर खुशियां साझा कीं।

श्री जुनेजा बताया कि वे पिछले कई वर्षों से हर वर्ष होली का पर्व कुष्ठ बस्ती के साथियों के साथ मनाते आ रहे हैं। त्योहार खुशियां बांटने और समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने का संदेश देता है। कुष्ठ बस्ती के निवासियों के साथ समय बिताया और सभी के स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की।


अन्य पोस्ट