कारोबार

हमारा लक्ष्य भारत के हर कोने तक किफायती और विश्वसनीय ईमोबिलिटी समाधान पहुंचाना-पुनीत
07-Mar-2026 2:19 PM
हमारा लक्ष्य भारत के हर कोने तक किफायती और विश्वसनीय ईमोबिलिटी समाधान पहुंचाना-पुनीत

जीके इलेक्ट्रिक और लोक सुविधा के बीच रणनीतिक साझेदारी

रायपुर, 7 मार्च। भारत की अग्रणी थ्री-व्हीलर ई-व्हीकल निर्माता कंपनी जीके इलेक्ट्रिक ने अपने ई-पैसेंजर एवं ई-कार्गो वाहनों के लिए फाइनेंसिंग सुविधा को सशक्त बनाने हेतु लोक सुविधा के साथ एक रणनीतिक साझेदारी पर हस्ताक्षर किए हैं।

जीके इलेक्ट्रिक के डायरेक्टर अमर पारवानी और डायरेक्टर पुनीत पारवानी ने बताया कि इस सहयोग के तहत लोक सुविधा, जीके इलेक्ट्रिक के ग्राहकों को सरल और पारदर्शी फाइनेंस समाधान प्रदान करेगी, जिससे अधिक से अधिक ग्राहक और उद्यमी ई-मोबिलिटी को अपनाने में सक्षम हो सकेंगे। लोक सुविधा के निमिष लड्डा विशेष रूप से मौजूद रहे।

डॉयरेक्टर द्वय ने यह भी बताया कि हमारा लक्ष्य भारत के हर कोने तक किफायती और विश्वसनीय ई-मोबिलिटी समाधान पहुँचाना है। इस टाई-अप से अधिक से अधिक ग्राहकों तक हमारे पैसेंजर और कार्गो थ्री-व्हीलर उपलब्ध कराए जा सकेंगे। यह साझेदारी इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर क्षेत्र में फाइनेंस सुविधा को मजबूत करेगी और छोटे व्यापारियों व नए उद्यमियों के लिए वाहन खरीदना आसान बनाएगी।


अन्य पोस्ट