कारोबार
देश के तीसरे सबसे बड़े गो-कार्टिंग ट्रैक का विजय शर्मा ने किया उद्घाटन
रायपुर, 7 मार्च। अम्यूज़ोरामा वाटरपार्क एवं अम्यूज़मेंट पार्क के संचालक ने बताया कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर अब केवल अपने व्यापार के लिए ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए भी पहचानी जाएगी। प्रदेश के प्रमुख मनोरंजन केंद्र में 26 फरवरी को एक ऐतिहासिक अध्याय जुड़ा, जब छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पार्क के अत्याधुनिक गो-कार्टिंग ट्रैक का आधिकारिक उद्घाटन किया।
संचालक ने बताया कि भारत के टॉप-3 ट्रैक्स में शुमारअम्यूज़ोरामा का यह नया गो-कार्टिंग ट्रैक अपनी 700 मीटर की विशाल लैप के साथ पूरे भारत के शीर्ष तीन सबसे रोमांचक ट्रैक्स में शामिल हो गया है। उद्घाटन के अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने रिबन काटकर ट्रैक की शुरुआत की और एडवेंचर के इस नए मानक की सराहना की।
संचालक ने बताया कि उपमुख्यमंत्री का भ्रमण और सकारात्मक संदेश उद्घाटन के पश्चात उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पूरे अम्यूज़ोरामा वाटरपार्क और अम्यूज़मेंट पार्क का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने यहाँ की हाई-टेक वॉटर स्लाइड्स, विशाल वेव पूल और बच्चों के लिए बनाए गए विशेष प्ले-ज़ोन का अवलोकन किया।
पार्क की सुविधाओं और व्यवस्थाओं से प्रभावित होकर उपमुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ में पर्यटन और मनोरंजन के क्षेत्र में अम्यूज़ोरामा का यह प्रयास सराहनीय है। यहाँ का 700 मीटर लंबा गो-कार्टिंग ट्रैक न केवल युवाओं के लिए रोमांच का केंद्र बनेगा, बल्कि यह राज्य में खेल पर्यटन को भी बढ़ावा देगा।
उपमुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि पार्क में स्वच्छता, सुरक्षा और पारिवारिक माहौल को जिस तरह प्राथमिकता दी गई है, वह प्रशंसनीय है। यह देखकर खुशी होती है कि हमारे प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं।
संचालक ने यह भी बताया कि पार्क की मुख्य विशेषताएं और सुविधाएं अम्यूज़ोरामा ने खुद को एक शुद्ध पारिवारिक गंतव्य के रूप में स्थापित किया है सुरक्षा एवं मानक ट्रैक और राइड्स पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम और प्रशिक्षित विशेषज्ञों की तैनाती। सात्विक वातावरण पार्क पूरी तरह से शराब और नॉन-वेज मुक्त है।


