कारोबार
रायपुर, 7 मार्च। राजीव नगर में होली के अवसर पर एक अनोखी झलक देखने को मिली, जब स्थानीय निवासी संदीप खंडेलवाल और शिवानी खंडेलवाल भगवान शिव और माता पार्वती के रूप में नजर आए। उनके इस विशेष रूप ने आसपास के लोगों का ध्यान आकर्षित किया और सभी ने उनके साथ तस्वीरें लेकर इस पल को यादगार बनाया।
संदीप खंडेलवाल ने बताया कि वे पिछले कई वर्षों से होली के अवसर पर अलग-अलग रूप धारण करते आ रहे हैं। इसके लिए वे विशेष तैयारी करते हैं और कॉस्ट्यूम व अन्य सामग्री मुंबई के प्रसिद्ध मगनलाल ड्रेस वाले से मंगवाते हैं, जो फिल्म इंडस्ट्री में कॉस्ट्यूम सप्लाई करने के लिए जाने जाते हैं। संदीप खंडेलवाल यह सब शौक और श्रद्धा के रूप में करते हैं। त्योहारों के अवसर पर इस तरह के रूप धारण करने से लोगों में उत्साह और धार्मिक भावनाएं बढ़ती हैं। होली के इस खास मौके पर शिव-पार्वती के रूप में उनकी प्रस्तुति लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही।


