कारोबार

खनन परिसरों की टीमों के अनुशासन, समर्पण और समन्वय को दर्शाता यह प्रदर्शन-मुखर्जी
06-Mar-2026 4:06 PM
खनन परिसरों की टीमों के अनुशासन, समर्पण और समन्वय को दर्शाता यह प्रदर्शन-मुखर्जी

फरवरी में एनएमडीसी के उत्पादन में 16 फीसदी वृद्धि

हैदराबाद, 6 मार्च। अमिताभ मुखर्जी, सीएमडी, एनएमडीसी ने बताया कि देश के सबसे बड़े लौह अयस्क उत्पादक एनएमडीसी ने फरवरी 2026 में, माह और अप्रैल-फरवरी अवधि दोनों में, पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में उत्पादन निष्पादन में उत्कृष्ट वृद्धि दर्ज की है।

श्री मुखर्जी ने बताया कि फरवरी 2026 को समाप्त माह में, एनएमडीसी ने फरवरी माह का अबतक का सर्वोत्तम मासिक प्रदर्शन दर्ज किया है, जिसमें उत्पादन बढक़र 5.35 मिलियन टन दर्ज हुआ, जो कि फरवरी 2025 में 4.62 मिलियन टन पर 16 प्रतिशत की वर्ष-दर-वर्ष वृद्धि दर्शाता है । बिक्री में माह-दर-माह 15.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई, जो 3.98 मिलियन टन से बढक़र 4.60 मिलियन टन हो गई ।

श्री मुखर्जी ने बताया कि उत्पादन लक्ष्य से अधिक हुआ, जो कि खनन क्षमताओं के प्रभावी उपयोग और कंपनी की परिसंपत्तियों के परिचालन-लय में सुधार को दर्शाता है । वित्तवर्ष 26 में एनएमडीसी ने मजबूत प्रदर्शन को बनाए रखा, जिसमें अप्रैल- फऱवरी आउट्पुट में रिकार्ड स्थापित करते हुए उत्पादन बढक़र 47.79 मिलियन टन हुआ, जो कि पिछले वर्ष की इसी अवधि में 40.49 मिलियन टन पर 18त्न की वृद्धि है, जबकि बिक्री 44.34 मिलियन टन हुई, जो कि वित्तवर्ष 25 की इसी अवधि में 40.20 मिलियन टन से 10 प्रतिशतअधिक है ।

श्री मुखर्जी ने बताया कि  यह प्रदर्शन हमारे सभी खनन परिसरों की हमारे टीमों के अनुशासन, समर्पण और समन्वय को दर्शाता है । हमारे द्वारा उत्पादित प्रत्येक टन भारत की इस्पात मूल्य-शृंखला को मजबूत बनाता है और राष्ट्र के आधारभूत संरचना की वृद्धि में योगदान करता है । वित्तवर्ष 27 की ओर अग्रसर होते हुए हमारा फोकस सुस्पष्ट है : उत्तरदायित्व के साथ क्षमता में वृद्धि, परिचालन दक्षता में सुधार और देश के लिए कच्चे माल की विश्ववसनीय सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

श्री मुखर्जी ने बताया कि यह श्रेय निश्चित रूप से हमारे कर्मचारियों को जाता है जिनकी प्रतिबद्धता प्रतिदिन एनएमडीसी की प्रगति की चालक शक्ति है।


अन्य पोस्ट