कारोबार
रायपुर, 3 मार्च। रायपुर कॉन्वेंट उ.मा विद्यालय गुढिय़ारी की प्राचार्या ने बताया कि स्व. जया कसार स्मृति में रायपुर कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुढिय़ारी रायपुर में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के महिला खिलाडियों का सम्मान कर स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर खिलाडिय़ों के नाम निम्नलिखित हैं-(1) कु.अनिशा टिरकी - हॉकी खिलाड़ी की उपलब्धियाँ- 1 राष्ट्रीय तकनीकी अधिकारी 2 हॉकी इंडिया ओपन नेशनल गेम 5 बार प्रदर्शन , 3 इस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी गेम 3 बार प्रदर्शन।
प्राचार्या ने बताया कि (2) कु. हेमलता निषाद - खो-खो खिलाड़ी, 16 राष्ट्रीय खिलाड़ी, पाखी अवार्ड से सम्मानित (3) कु. प्रीति पटेल - खो-खो खिलाड़ी, 22 नेशनल गेम, 2 बार इंडिया केम्प में प्रदर्शन (4) कु. प्राची चौबे - ऑल इंडिया, यूनिवर्सिटी , रेसलिंग, साफ्टबॉल खिलाड़ी, नार्थ जोन, क्रिकेट, जुडो (5) कु. दिव्यानी सिया- प्रथम महिला तकनीकी अधिकारी छ.ग., बेडमिटंन ऐशोसियन, प्रथम महिला बेडमिंटन रैफरी , (6) कु. चीरजींवी साहू-राष्ट्रीय योगा प्रदर्शन ।
प्राचार्या ने बताया कि राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाडिय़ों द्वारा उक्त अवसर पर स्व. जया कसार को विद्यालय के सचिव कमल कसार, आदित्य कसार, प्राचार्या डॉ. श्वेता वासनिक, रानी शर्मा, समस्त शिक्षक/शिक्षिकाए/छात्र/छात्राओं द्वारा पुष्पाजंली अर्पित की गई एवं दो मिनट का मौन धारण किया गया । स्व. जया कसार को भावभीनी श्रद्धांजली दी गई। रायपुर कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अश्वनी नगर के छात्र/छात्राओं को जो मार्गदर्शन दिया गया उन्हें याद किया गया।
प्राचार्या ने बताया कि इस अवसर पर रायपुर कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजेन्द्र नगर, शिवानंद नगर एवं केन्ट इंटरनेशनल स्कूल झीट में स्व. जया कसार को प्राचार्या , शिक्षक/शिक्षिकाए/छात्र/छात्राओं द्वारा पुष्पाजंली अर्पित की गई एवं दो मिनट का मौन धारण किया गया ।


