कारोबार
चेंबर के भव्य शपथग्रहण में नवीन पदाधिकारियों ने ली शपथ
रायपुर, 3 मार्च। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेशाध्यक्ष सतीश थौरानी ने बताया कि जिला इकाई, कांकेर के नवीन पदाधिकारियों (कार्यकाल 2025-2028) का भव्य शपथ ग्रहण समारोह सिटी सेंटर कांकेर में गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश भर से जुटे व्यापारिक दिग्गजों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया ।
श्री थौरानी ने कांकेर इकाई के नवीन अध्यक्ष रूपेंद्र सिंह बैस सहित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। श्री थौरानी ने नई टीम को बधाई देते हुए बताया कि कांकेर की यह नई ऊर्जावान टीम व्यापारिक समाज की सेवा और समर्पण के नए कीर्तिमान स्थापित करेगी। इस अवसर पर क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधियों ने समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में कांकेर विधायक श्री आशाराम नेताम उपस्थित रहे।
श्री थौरानी ने बताया कि प्रदेश कोषाध्यक्ष निकेश बरडिय़ा और कार्यकारी अध्यक्ष-राधाकिशन सुन्दरानी, राजेश वासवानी एवं जसप्रीत सिंह सलूजा ने भी अपनी सहभागिता दर्ज कराई। कांकेर इकाई के नवीन अध्यक्ष रूपेंद्र सिंह बैस और उनकी पूरी टीम को मैं हार्दिक बधाई देता हूँ। आज इस गरिमामयी समारोह में शपथ लेकर आपने व्यापारिक समाज की सेवा का जो संकल्प लिया है, वह क्षेत्र के आर्थिक विकास में मील का पत्थर साबित होगा। चेम्बर इकाई का गठन जहां भी रहा है, व्यापारी परिवार से जुड़ते जा रहे हैं।
श्री थौरानी ने यह भी बताया कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ व्यापारियों के हितों की रक्षा करेंगे और संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। आपके उत्कृष्ट कार्यकाल के लिए मेरी ओर से बहुत-बहुत शुभकामनाएँ। कार्यकारी अध्यक्ष - राधाकिशन सुन्दरानी,राजेश वासवानी, जसप्रीत सिंह सलूजा, उपाध्यक्ष-दिलीप इसरानी, मनीष प्रजापति, पंकज जैन, अमरदास खट्टर, जितेन्द्र शादीजा, अजय जयसिंघानी, अशोक राठी, प्रदीप जैन, मंत्री- धनेश मटलानी, निखिल पंड्या, महेश भोजवानी एवं चेम्बर ऑफ कॉमर्स कांकेर निवृत्तमान अध्यक्ष दीपक शर्मा, अध्यक्ष अनूप शर्मा एवं अन्य भी मौजूद थे।


