कारोबार
रायपुर सराफा एसोसिएशन का होली मिलन
02-Mar-2026 2:40 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 2 मार्च। सराफा अध्यक्ष धरम भंसाली एवं सचिव जितेन्द्र गोलछा ने बताया कि सेठ नाथूराम होलिका उत्सव समिति एवं रायपुर सराफा एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में 3 मार्च 2026 को शाम 7 बजे से 10 बजे फाग के रंग भरे गीतों के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन नाहटा मार्केट सदर बाजार में आयोजित किया जा रहा है।
श्री भंसाली एवं श्री गोलछा ने बताया कि विशेष सेठ नाथूराम जी के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजन भव्य रूप से मनाया जा रहा है। कार्यक्रम संचालन लक्ष्मीनारायण लाहोटी सुरेश भंसाली ,अरुण तंवर ,विनय गोलछा, महावीर मालू है इस आयोजन मे मुख्य रूप से शामिल होंगे रायपुर लोकसभा सभा के सांसद बृजमोहन अग्रवाल, दक्षिण विधायक सुनील सोनी, ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू एवं उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


