कारोबार

भारतीय व्यापार महोत्सव में स्वदेशी से वैश्विक बाजार तक आत्मनिर्भर भारत गूंजेगा-पारवानी
01-Mar-2026 6:03 PM
भारतीय व्यापार महोत्सव में स्वदेशी से वैश्विक बाजार तक आत्मनिर्भर भारत गूंजेगा-पारवानी

  छत्तीसगढ़ से बोर्ड बैठक में शामिल  

रायपुर, 1 मार्च। व्यापारी संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन अमर पारवानी ने बताया कि देश के व्यापारिक इतिहास में एक नया अध्याय जोडऩे जा रहे भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 के आयोजन को लेकर इसकी बोर्ड की एक महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली में संपन्न हुई। बैठक में महोत्सव की व्यापक रूपरेखा, राष्ट्रीय-अंर्तराष्ट्रीय सहभागिता तथा स्वदेशी उत्पादों और एमएसएमई सेक्टर को सशक्त बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। 

श्री पारवानी ने बताया कि बैठक में कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी.सी. भरतिया जी, राष्ट्रीय महासचिव श्री प्रवीण खण्डेलवाल जी एवं राष्ट्रीय चेयरमेन श्री बृजमोहन अग्रवाल जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। यह भव्य महोत्सव कैट के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है, जो माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के विजऩ से प्रेरित है। भारत में निर्मित भारत के लिए निर्मित विश्व के लिए निर्मित की भावना को साकार करने वाला देश का सबसे बड़ा व्यापारिक एक्सपो होगा।

श्री पारवानी ने बताया कि भारतीय व्यापार महोत्सव देश के व्यापारियों, उद्योगपतियों, स्टार्टअप्स और युवाओं के लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगा तथा राज्यों के स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने में निर्णायक भूमिका निभाएगा। बोर्ड को अवगत कराया गया कि भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 का आयोजन 1 से 4 मई 2026 तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में किया जाएगा, जिसमें 2000 से अधिक प्रदर्शक, लाखों व्यापारी, निवेशक, एनआरआई/ओसीआई प्रतिनिधि, राज्य सरकारें एवं केंद्रीय मंत्रालय सहभागिता करेंगे। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यह महोत्सव न केवल घरेलू व्यापार को नई गति देगा, बल्कि आयात प्रतिस्थापन, निर्यात विस्तार और स्वदेशी उत्पादों के प्रति जन-जागरूकता को भी सशक्त करेगा।


अन्य पोस्ट