कारोबार

कर्मचारियों को कार्यस्थल से आगे बढक़र सीखने और प्रतिभा दिखाने के भरपूर अवसर देता है बालको-कुमार
01-Mar-2026 4:54 PM
कर्मचारियों को कार्यस्थल से आगे बढक़र सीखने और प्रतिभा दिखाने के भरपूर अवसर देता है बालको-कुमार

  ट्रांसजेंडर कर्मचारियों ने खेलों में भी बढ़ाया संस्थान का गौरव  

बालकोनगर, 1 मार्च। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) के सीईओ राजेश कुमार ने बताया कि ट्रांसजेंडर कर्मचारियों ने रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता में भाग लिया और छत्तीसगढ़ व मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। विजेता खिलाडिय़ों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार से मुलाकात करने का अवसर मिला।

श्री कुमार ने बताया कि यह उपलब्धि दिखाती है कि बालको अपने कर्मचारियों को कार्यस्थल से आगे बढक़र सीखने, आगे आने और अपनी प्रतिभा दिखाने के पूरे अवसर देता है। यह प्रतियोगिता ट्रांसजेंडर समुदाय के सशक्तिकरण के लिए काम करने वाली संस्था ‘मिथवा संकल्प समिति’ द्वारा आयोजित की गई थी। इसमें सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय और समाज कल्याण विभाग का भी सहयोग रहा।

श्री कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता स्वामी विवेकानंद कोटा स्टेडियम में हुई, जिसमें आठ राज्यों से आए 300 से अधिक खिलाडिय़ों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में बालको की ओर से भाग लेते हुए कर्मचारियों ने न केवल व्यक्तिगत उपलब्धियाँ हासिल कीं, बल्कि संगठन की समावेशी संस्कृति का भी प्रभावशाली प्रतिनिधित्व किया।

श्री कुमार ने बताया कि बालको में सुरक्षा गार्ड के पद पर कार्यरत आएशा ने 400 मीटर दौड़ में पहला स्थान प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि मेरे लिए खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह पहचान, आत्मविश्वास और अपनापन महसूस कराने का जरिया है। ट्रैक पर उतरकर मुझे यह एहसास हुआ कि मैं अपनी जिम्मेदारियों और पहचान से आगे भी बहुत कुछ कर सकती हूँ। ऐसी प्रतियोगिताएँ हमें अपनी क्षमताओं को नए दृष्टिकोण से देखने का अवसर देती हैं।


अन्य पोस्ट