कारोबार
यंग इंडियंस और कलिंगा विवि की जागरूकता कार्यशाला
रायपुर, 28 फरवरी। कलिंगा विश्वविद्यालय ने बताया कि यंग इंडियंस और योगा क्लब के द्वारा मानसिक स्वास्थ्य पर कार्यशाला का आयोजन बुधवार दिनांक 25 फऱवरी 2026 को किया गया। इसका विषय है- बॉडी बियॉन्ड बॉडी और एक्सपर्ट थे डॉ. अनिल गुप्ता।
डॉ. अनिल गुप्ता ने फैकल्टी और स्टूडेंट को संबोधित करते हुए बताया कि जीवन में प्रगति के लिए मानसिक रुप से स्वस्थ होना आवश्यक है जो वैदिक विज्ञान का भाग है, इसका समाधान भी वैदिक विज्ञान में है। शरीर एक मशीन है और इसके अंग मशीन के कई भाग हैं। पर्सनालिटी हमें एक दूसरे से अलग दिखाती है लेकिन हम दूसरे जैसा बनना चाहते हैं और अपने गुण भूल जाते हैं जो हमारी प्रगति में सहायक है। 20 प्रतिशत फिजिकल है और 80 परसेंट मेटा फिजिकल है। मन एक सॉफ्टवेयर है और दिमाग़ कंप्यूटर है। अधिकतम समस्याएं मानसिक है ना कि शारीरिक।
विश्वविद्यालय ने बताया किपॉवर ऑफ़ सब कॉन्सेयस माइंड को समझना होगा, इसे कोई हाईजैक ना कर ले। सोशल साइट पर स्टडी करने लोग जाते हैं लेकिन किसी विज्ञापन को क्लिक कर अनचाहे धोखाधड़ी के शिकार हो जाते हैं। पेन और प्लेजर के बीच माइंड हाई जैक हो जाता है इसलिए हमेशा सतर्क रहना चाहिए। राइट और रॉंग के द्वारा ब्रेन काम करता है। स्टूडेंट के साथ एक्सपर्ट ने पॉवर चेक सेशन लिया, डेमो दिखाया। एक्सपर्ट ने स्टूडेंट को भिन्न-भिन्न प्रकार का नाश्ता दिखा कर चॉइस पूछा, चॉइस बताते ही फिजिकल स्ट्रेंथ कम हुआ। कुछ ही देर पहले जैसी स्ट्रेंथ वापस दिखाई देने लगी। डॉ. अनिल गुप्ता ने बताया - बायो इलेक्ट्रो मैग्नेटिक फील्ड को प्रभावित करने वाले तत्वों के संपर्क में आने से ऐसा होता है।


