कारोबार

मोक्ष कर्म भवन का जीर्णोद्धार स्व. ललित सिंघानिया की पावन स्मृति में कराया गया
28-Feb-2026 2:36 PM
मोक्ष कर्म भवन का जीर्णोद्धार स्व. ललित सिंघानिया की पावन स्मृति में कराया गया

पूर्व विधायक राजकमल सिंघानिया के छोटे भाई

रायपुर, 28 फरवरी। श्री महावीर गौशाला परिसर में स्थित मोक्ष कर्म भवन, का जीर्णोद्धार श्री राजकमल सिंघानिया (पूर्व विधायक, कसडोल) द्वारा अपने छोटे भाई स्वर्गीय श्री ललितकुमार जीवनलाल सिंघानिया की पावन स्मृति में कराया गया। स्व. ललित कुमार सिंघानिया के जन्मोत्सव के अवसर पर उक्त भवन का विधिवत लोकार्पण किया गया।

लोकार्पण पश्चात अपने उद्बोधन में श्री सिंघानिया ने बताया कि उनके छोटे भाई ने श्री महावीर गौशाला में विभिन्न पदों पर रहकर तन, मन और धन से समर्पित भाव से सेवा कार्य किए। गौशाला के प्रति उनकी निष्ठा और समर्पण सदैव प्रेरणादायी रहेंगे। मोक्ष कर्म भवन का निर्माण दिवंगत आत्माओं को सम्मानपूर्ण विदाई देने तथा उनके परिजनों को शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण उपलब्ध कराने के पावन उद्देश्य से कराया गया है।

श्री सिंघानिया ने यह भी बताया कि श्री महावीर गौशाला परिसर में भविष्य में जिस किसी भी आवश्यकता की पूर्ति हेतु सहयोग अपेक्षित होगा, वे सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने गौशाला के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को अपने परिवार के समान बताया। उक्त कार्यक्रम के पश्चात श्री गौशाला परिवार के द्वारा श्री राजकमल सिंघानिया को कामधेनु प्रतिक चिन्ह एवं साल से सम्मानित किया गया।  कार्यक्रम श्रद्धा, सम्मान एवं भावनात्मक वातावरण में संपन्न हुआ।


अन्य पोस्ट