कारोबार

समावेशी तरक्की, सेहत और नौजवानों के मुस्तकबिल का मुतवाजिन बजट-अकबर
25-Feb-2026 3:16 PM
समावेशी तरक्की, सेहत और नौजवानों के मुस्तकबिल का मुतवाजिन बजट-अकबर

रायपुर, 25 फरवरी। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी द्वारा माली साल 2026-27 के लिए पेश 1.72 लाख करोड़ रुपए के बजट को भारतीय जनता पार्टी, जिला रायपुर के जिला उपाध्यक्ष अकबर अली ने अवाम की तरक़्क़ी, समाजी इंसाफ और मुस्तकबिल की ज़रूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया मुतवाजिऩ और दूरअंदेश बजट कऱार दिया है।

 अकबर अली ने बताया कि वज़ीर-ए-आला विष्णु देव साय की किय़ादत और वित्त मंत्री ओपी चौधरी की पेशकश में यह बजट वज़ीर-ए-आज़म नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ और विकसित भारत के ख़्वाब को ज़मीन पर उतारने वाला मज़बूत दस्तावेज़ है। इसमें गऱीब, किसान, नौजवान, ख़वातीन, मज़दूर और आदिवासी तबक़ात — हर तबके के हितों का ख़ास खय़ाल रखा गया है।

अकबर ने बताया कि सेहत के शोबे में रायपुर में 200 बिस्तरों के नए अस्पताल, मातृ-शिशु अस्पतालों की तामीर, 25 डायलिसिस सेंटर, 50 जन औषधि केंद्र और मेकाहारा रायपुर में एआई आधारित जदीद इलाज़ी सहूलतों का इंतज़ाम अवाम को सस्ती, आसान और बेहतर सेहत सेवाएं देने की अहम पहल है। 4 नए मेडिकल कॉलेज और 1 होम्योपैथिक कॉलेज क़ायम होने से तिब्बी तालीम और रोजग़ार के नए मौके भी पैदा होंगे।

अकबर अली ने बताया कि तालीम, हुनर, नौजवानों की क़ाबिलियत और रोजग़ार से जुड़े प्रावधान सूबे के नौजवानों को ख़ुदमुख्तार और क़ाबिल बनाने में अहम साबित होंगे। गांव, गऱीब और किसान की मआशियत को मज़बूत करने वाले इंफ्रास्ट्रक्चर, आवास, सडक़, पानी और खेती से जुड़े क़दम दूरगामी असर डालेंगे।

अकबर ने बताया कि यह बजट सिफऱ् रक़मों का हिसाब नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ को मज़बूत, खुशहाल, हमआहंग और मौक़ों से भरपूर रियासत बनाने का वाज़ेह रोडमैप है। इस अवाम-दोस्त और दूरअंदेशी बजट के लिए वज़ीर-ए-आला विष्णु देव साय, वित्त मंत्री ओपी चौधरी एवं छत्तीसगढ़ हुकूमत का दिली शुक्रिया अदा किया।


अन्य पोस्ट