कारोबार
रायपुर, 24 फरवरी। छत्तीसगढ़ के वर्ष 2026 27 के संकल्प बजट का स्वागत करते हुए भाजपा युवा नेता राजीव मुंदडा ने इसे प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य का विजन डॉक्यूमेंट बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट सर्वसमावेशी, सतुलित और दूरदर्शी विकास की मजबूत आधारशिला रखता है।
श्री राजीव मुदड़ा ने कहा कि वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत यह बजट प्रदेश को नई ऊर्जा, नई सोच और नई रफ्तार देने वाला है। यह बजट प्रधानमंत्री श्री नरेद्र मोदी के विकसित भारत के सकल्प को साकार करने की दिशा मे छत्तीसगढ़ का सशक्त योगदान है।
उन्होने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि बजट में घोषित 5 मुख्यमंत्री मिशन एआई मिशन, खेल उत्कर्ष मिशन, पर्यटन विकास मिशन, अधोसंरचना मिशन एवं स्टार्टअप-निपुन मिशन-युवाओं को आधुनिक तकनीक, स्टार्टअप और कौशल विकास से जोड़ेंगे। साथ ही अधोसंरचना और पर्यटन क्षेत्र में निवेश बढाकर रोजगार के नए अवसर सृजित किए जाऐगे।
श्री मुंदड़ा ने यह भी बताया कि यह बजट किसानों, महिलाओं सशक्तिकरण को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है। श्री राजीव मुंदड़ा ने कहा कि यह केवल आय-व्यय का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि ज्ञान से गति, विकास से विश्वास और अवसर से आत्मनिर्भरता का स्पष्ट संकल्प है। यह बजट छत्तीसगढ़ को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।


