कारोबार

सिंघी ने साय एवं चौधरी से सौजन्य भेंट कर उत्कृष्ट एवं दूरदर्शी बजट के लिए दी बधाई
25-Feb-2026 3:14 PM
सिंघी ने साय एवं चौधरी से सौजन्य भेंट कर उत्कृष्ट एवं दूरदर्शी बजट के लिए दी बधाई

कैट ने सराहना की

रायपुर, 25 फरवरी। राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य श्री अमर पारवानी ने बताया कि राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमेन सुनील सिंघी ने यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं माननीय वित्तमंत्री ओ पी चौधरी से सौजन्य भेंट कर वित्तीय वर्ष 2026-27 के उत्कृष्ट एवं दूरदर्शी बजट के लिए उन्हें हार्दिक बधाई दी।

श्री सिंघी ने बताया कि यह बजट प्रधानमंत्री के विकसित भारत - 2047 के संकल्प को जमीनी मजबूती प्रदान करने वाला है।

श्री सिंघी ने बताया कि बजट में व्यापार, उद्योग, अधोसंरचना, युवा एवं कौशल विकास पर दिया गया विशेष फोकस प्रदेश की आर्थिक प्रगति को नई गति देगा तथा व्यापारिक गतिविधियों के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

श्री सिंघी ने बताया कि घोषित प्रावधानों के प्रभावी क्रियान्वयन से प्रदेश में निवेश का वातावरण मजबूत होगा, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और छत्तीसगढ़ विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

 


अन्य पोस्ट